
बहन का अफेयर पड़ा भारी (photo source- Patrika)
CG Murder Case: जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी को भी बाद में पकड़ लिया गया।
घटना थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के धरदेई राहौद चौकी इलाके की है। 11 फरवरी की शाम तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के माथे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक की पहचान दर्दा थाना क्षेत्र निवासी राहुल के रूप में हुई।
मामले में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई दर्ज की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल मेला देखकर अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए आरोपियों ने उसे घेर लिया और धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया।
CG Murder Case: पूछताछ में पकड़े गए नाबालिग ने खुलासा किया कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड गांव का मनीष था। उसकी बहन के साथ राहुल के प्रेम संबंध थे, जिससे वह नाराज था और बदला लेना चाहता था। मेले के दिन पांचों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद अपने-अपने घर लौट गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजवीर आडिल, मनीष चौहान, साहिल सूर्यवंशी और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Published on:
13 Feb 2026 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
