26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुनाफे का सपना दिखाकर 8.45 करोड़ उड़ाए… महीनों बाद पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार, जानें कैसे रचा था पूरा षड्यंत्र

Fraud News: शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेट के नाम पर 8.45 करोड़ ठगी करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification
Kawardha Fraud Case

ठगी (प्रतीकात्मक फोटो )

CG Fraud News: शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेट के नाम पर 8.45 करोड़ ठगी करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग-अलग बैंकों का चेकबुक एवं 9 डेबिट कार्ड व 8 क्रेडिट कार्ड, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस एवं 3 नग महंगे मोबाईल व 30 हजार रुपए नकद बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन निवासी अखराभांठा सक्ती 30 जनवरी को थाना चांपा रिपोर्ट दर्ज कराई कि एकाउंटेंट का काम करता है। जिसका जान पहचान कलकत्ता निवासी विश्वजीत देबनाथ से 2021 में चाम्पा में मेदी लाल देवांगन के माध्यम से हुआ था। जो प्रार्थी भूधर देवांगन को विश्वजीत देबनाथ शेयर मार्केट में पैसा लगाकर ज्यादा कमाई होने का प्रलोभन दिया और साथ ही बोला कि जितना पैसा लगाओगे उस पर 5 प्रतिशत ब्याज प्रति महिना और साथ ही जितना अधिक से अधिक लोग इसमे रकम इन्वेस्टमेंट करेंगे, उसमें भी आपको लाभ होगा, ऐसा कहकर प्रलोभन दिया। उसके झांसे में आकर प्रार्थी एवं अन्य लोगों द्वारा राशि 8 करोड़ 45 लाख रुपए नकद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश किया गया।

कुछ लोगों को 8 माह एवं कुछ लोगों को एक दो माह पांच प्रतिशत ब्याज के रूप में दिया था। इसके बाद वह आना-कानी, कंपनी का घाटा होना और कुछ समय बाद पूरा पैसा वापस कर दूंगा, झूठा वादा करता रहा। विश्वजीत देबनाथ व अन्य द्वारा छल कपट एवं बेईमानी पूर्वक स्वयं का लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से धोखाधड़ी करना पाए जाने से रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

मुखबिर सूचना पर आरोपी विश्वजीत देवनाथ को ईटला पोड़ा पारा पोस्ट कालीघाट थाना कोतवाली कृष्णानगर जिला नदिया पश्चिम बंगाल से पुलिस हिरासत में लिया गया। पुछताछ करने पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से राशि 8 करोड़ 45 लाख रुपए आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश करना बताया। आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया गया। प्रकरण के संबंध में आरोपी से पूछताछ जारी है।

ठगी के पैसों से खरीदा सोना व कार, मकान का करा लिया रंग-रोगन

आरोपी द्वारा ठगी के पैसो में से एक क्रेटा कार, कुछ सोना खरीदना तथा घर का पूरा रंग रोगन करवा लिया। साथ ही सोना आईडीबीआई बैंक में रखना तथा घर का कागज घर के आलमारी में रखना बताया है। आरोपी के कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग-अलग बैंको का चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड व 8 क्रेडिट कार्ड, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस एवं 3 नग महंगे मोबाईल एव 30 हजार रुपए नगद जब्त किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग