8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की खुशी गम में तब्दील, आग लगने से जेवर समेत घर का सामान जलकर खाक, एक महीने बाद थी बेटे की शादी

Baloda Bazar Accident: गिधपुरी थानांतर्गत के ग्राम साहड़ा बरमदेव चौक निवासी कृपाराम साहू के मकान में बीती रात आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त की सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Mar 2024, 4:29 PM IST

fire_in_home.jpg

CG Fire Accident News: गिधपुरी थानांतर्गत के ग्राम साहड़ा बरमदेव चौक निवासी कृपाराम साहू के मकान में बीती रात आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त की सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड और ग्रामीणो की मदद से आग को काबू पाने का भरकस प्रयास किया गया बावजूद घर में रखा करीब 30 क्विंटल धान सहित घर का पूरा सामान, कागजात आग में जल गए। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुआ। घर में बंधे मवेशियों को जैसे-तैसे कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़े: जगदलपुर में कांग्रेसी पार्षद अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग में नहीं हुए शामिल, सभापति की कुर्सी बची

किसान कृपा साहू अपने इकलौते पुत्र डीगेश्वर साहू की अगले महीने अप्रैल के 18-19 तारीख को शादी तय की थी। परिवार में कृपा साहू के पिता ईश्वरी साहू, पत्नी प्रेमिन बाई साहू सभी शादी को लेकर उत्साहित थे और घर में लड़के की आखिरी शादी धूमधाम से करने तैयारी कर रहे थे। गहने एवं अन्य सामान की खरीदी भी कर ली थी, लेकिन आग से सब कुछ जल गया।

सरपंच उत्तम साहू ने बताया की कृपा साहू का परिवार बेटे की शादी को लेकर काफी उत्साहित था। लेकिन, सारी खुशियां एक पल मे दुख में बदल गईं। घर जलने के बाद पीड़ित परिवार के रहने के लिए आंगनबाड़ी में अस्थाई तौर पर व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े: हिट एंड रन: ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, मौके पर ही पत्नी की मौत.पति व बच्ची घायल