8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिट एंड रन: ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, मौके पर ही पत्नी की मौत.पति व बच्ची घायल

Hit And Run In Korba: घर से पैसा निकालने बैंक जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना में महिला की मौत हो गई। उसके पति और बेटी को चोटें आई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Mar 2024, 3:31 PM IST

road_accident.jpg

CG Road Accident: घर से पैसा निकालने बैंक जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना में महिला की मौत हो गई। उसके पति और बेटी को चोटें आई है। दोनों का इलाज किया जा रहा है। घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े: शर्मनाक! अपनी हो बेटियों के साथ पिता ने की हैवानियत, पहले दोनों के हाथ-बांह पकड़ा, फिर बंद कमरे में... बताते रो पड़ी लड़की

ग्राम चैतमा में रहने वाला महताब खान अपनी पत्नी रूबीना बेगम और बेटी तमन्ना परवीन को बाइक से लेकर रूपये निकालने के लिए पाली के स्पंदना बैंक जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130 पर चैतमा-पाली के बीच ग्राम बनबांधा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महताब की बाइक को ठोकर मार दिया। पति-पत्नी और बेटी सड़क पर गिर गए। तीनों को गंभीर चोटें आई।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से पाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान चिकित्सक ने रूबीना बेगम को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतका का पति और बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज जारी है। इधर बाइक को ठोकर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस गाड़ी और चालक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े: रजिस्ट्री कराने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब अवकाश के दिन भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय...जारी हुआ आदेश