17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे के बाद अब वे भी दुनिया से जा रहे.. वाट्सएप स्टेटस लिख माता-पिता ने फांसी लगाकर दी जान

Suicide News: बेटे के मौत का माता पिता को इतना गहरा सदमा लगा कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला है जांजगीर चांपा जिले के धरदेई गांव का..

2 min read
Google source verification
CG Suicide news

माता पिता ने फांसी लगाकर दी जान ( Photo - Patrika )

Suicide News: जिले के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत का गहरा सदमा माता-पिता बर्दाश्त नहीं कर पाए और इसी दुख में दोनों ने अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले दोनों ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा कि बेटे के बाद अब वे भी इस दुनिया से जा रहे हैं। पति-पत्नी के फांसी लगाने की घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Suicide News: फांसी पर लटके मिले दंपति

जानकारी के अनुसार धरदेई गांव निवासी रमाबाई पटेल और उनके पति कृष्णा पटेल अपने घर के अंदर फंदे से लटके हुए पाए गए। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। जब ग्रामीणों ने अंदर झांककर देखा तो दंपति फांसी के फंदे पर नजर आए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इधर दोनों की मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।

दोनों मानसिक रूप से बेहद परेशान थे

बताया जा रहा है कि उनके जवान बेटे की मौत के बाद से दोनों गहरे सदमे में थे। बेटे के निधन के बाद वे मानसिक रूप से बेहद परेशान और टूटे हुए नजर आ रहे थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय से चल रहे मानसिक आघात के कारण उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत

इस संबंध में एसपी विजय कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक साल पहले सड़क हादसे में उनके इकलौते बेटे की जान चली गई थी। उसी घटना के बाद से दंपती तनाव में रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने अपने वॉट्सएप स्टेटस पर दुनिया छोड़ने की बात लिखी थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण स्पष्ट हो सकेंगे।