राजनंदगांव

Atal Bihari Vajpayee: पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से अभद्रता, गांव में मचा बवाल… BJP नेताओं में आक्रोश

Atal Bihari Vajpayee: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान किया गया है।
less than 1 minute read
पूर्व प्रधानमंत्री अटल की प्रतिमा का अपमान (फोटो सोर्स- पत्रिका)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल की प्रतिमा का अपमान (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Atal Bihari Vajpayee: अवेली गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अपमान करते हुए जूते का हार पहना दिया। इसे लेकर शुक्रवार सुबह से गांव सहित जिला मुयालय तक बवाल मच गया है।

ग्रामीणों की सूचना पर जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रतिमा से हार निकालने के बाद अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद हतप्रभ भाजपा पदाधिकारियों ने भी नाराजगी जताते मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पूजा-अर्चना की। माल्यार्पण कर प्रतिमा की साज-सज्जा की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष बिशेसर साहू, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंचे थे। सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने भी इस कृत्य को घिनौना बताते इसे सौहार्र्द बिगाड़ने वाला बताया और त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरतारी की मांग की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को गांव में कबड्डी मैच का आयोजन किया गया था, जो देर रात तक चला। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कुछ देर के लिए इलाके की लाइट बंद हो गई थी। उसी दौरान असामाजिक तत्वों ने उक्त घटना को अंजाम दिया होगा।

जल्द गिरतारी का दिया आश्वासन

पुलिस इस घटना को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला मामला बताते अज्ञात आरोपी की पतासाजी जल्द करने का भरोसा दिलाती रही। एसपी लक्ष्य शर्मा भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने त्वरित जांच का भरोसा दिलाते अपराधियों की जल्द गिरतारी का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद हतप्रभ भाजपा पदाधिकारियों ने भी नाराजगी जताते मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पूजा-अर्चना , माल्यार्पण कर प्रतिमा की साज सज्जा की।

Updated on:
07 Jun 2025 07:48 am
Published on:
07 Jun 2025 07:48 am