राजनंदगांव

जर्जर शासकीय भवन के चारों ओर हो रहा है अतिक्रमण, विभाग का नहीं है इस ओर ध्यान

बियर हाउस की जमीन पड़ी है खंडहर, हैंडओवर की राह देख रहा है विभाग, विधायक ने लिखा एसडीएम को पत्र कहा आबकारी की खाली पड़ी जर्जर भवन को निकाय के आधिपत्य में करें
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2020, 5:45 AM IST
Encroachment is happening around the dilapidated government building, the department does not care about it
जर्जर... देखरेख के अभाव में जर्जर व खंडहर हुआ शासकीय भवन।

राजनांदगांव / गंडई पंडरिया. नगर पंचायत गंडई के वार्ड क्र.7 के पूर्व पार्षद सलमा बेगम ने क्षेत्र के विधायक देवव्रत सिंह से वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मांग की है। आवेदन में इस बात को भी दर्शाया गया है कि वार्ड 7 में एक भी सामाजिक भवन नहीं है जिसके कारण वार्डवासियों को घरेलू, मांगलिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित तमाम प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। आवेदन में विधायक को वार्ड 7 में एक सामुदायिक भवन प्रदान करने की मांग की गई है।

पार्षद ने सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन भी विधायक को सौंपा था
पूर्व में पार्षद सलमा लियाकत अली ने एक सामूहिक आवेदन जिसमें वार्ड के लगभग पचासों से ज्यादा वार्डवासियों के सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन विधायक को 21 अक्टूबर 2019 को सौंपा था। जिस पर विधायक देवव्रत सिंघ ने 4 जून 2020 को अनुविभागीय अधिकारी गंडई को एक पत्र लिखा है जिसमे शासकीय भूमि (आबकारी विभाग) के खसरा नंबर 111 रकबा 0.1900 हेक्टेयर को अग्रिम आधिपत्य में करने के लिए साथ ही वार्ड 7 में शासकीय भूमि पर आबकारी विभाग पूर्व में संचालित था। गंडई मे गत 15-20 वर्षो से बीयर हाउस संचालित नहीं है विभाग के भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है, छत गिर चुका है सिर्फ दीवाल जर्जर स्थिति में खड़ा है जो कभी भी गिर सकता है। उक्त भूमि को सार्वजनिक हित में आवश्यकता है। इसके लिए उक्त खसरा एवं रकबा की भूमि को सार्वजनिक हित मे नगर पंचायत गंडई को अग्रिम आधिपत्य करावे।

सीएमओ ने एसडीएम गंडई से की मांग
वहीं नगर पंचायत गंडई के सीएमओ खुमान सिंह कश्यप ने भी आबकारी विभाग के खसरा नंबर 111 रकबा 0.1900 हेक्टेयर को अग्रिम आधिपत्य में प्रदान करने के लिए 20 जनवरी 2020 को एसडीएम गंडई को मांग की गई है एवं प्रतिलिपि जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष नगर पंचायत गंडई को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

पत्र मिला है, बड़े अधिकारियों से जल्द चर्चा करूं गी
एसडीएम गंडई, डॉ.दीप्ति वर्मा ने कहा कि वार्ड 7 में जो आबकारी की जमीन खंडहर हो चुकी है उसे निकाय के आधिपत्य में करने मांग पार्षद एवं विधायक से लिखित में पत्र मिला है। जिसको कवरिंग लेटर के साथ जिला आबकारी एवं कलेक्टर को लिखित में दो से तीन बार पत्र लिखी हुं लेकिन उसी दरमियान जिले के दोनों अफसरों का तबादला हो जाने के कारण पुन: जल्द ही नए अफसरों के संज्ञान में बात स्वयं रखकर चर्चा करूंगी। रही बात अतिक्रमण की तो उपयोग होते ही इस ओर कार्रवाई की जाएगी।

Published on: