राजनंदगांव

Rajnandgaon News: करोड़ों की जमीन को 23 लाख में करा ली रजिस्ट्री! बुजुर्ग महिला को तीन लोगों ने बनाया ठगी का शिकार, केस दर्ज

Chhattisgarh News: करोड़ों की जमीन को महज 23 लाख में रजिस्ट्री करावा कर बुजुर्ग महिला से ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है..
2 min read
rajnandgaon news, chhattisgarh news
लालबाग पुलिस स्टेशन ( File Photo - Patrika )

Fraud News: राजनांदगांव शहर से सटे ग्राम पेन्ड्री में 63 वर्षीय महिला के साथ जमीन सौदे के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी करीब 0.1916 हेक्टेयर जमीन का सौदा दो करोड़ पांच लाख रुपए में तय किया गया था, लेकिन रजिस्ट्री के समय आरोपियों ने उसे केवल 23 लाख रुपए का भुगतान किया। इसके बाद शेष राशि दिए बिना ही जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई।

Chhattisgarh News: 1 करोड़ 82 लाख रुपए का नहीं किया भुगतान

महिला की शिकायत के अनुसार, जमीन के सौदे को लेकर आरोपियों के साथ उसकी बातचीत हुई थी और कुल कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपए तय हुई थी। महिला का आरोप है कि रजिस्ट्री के दौरान उसे भरोसा दिलाया गया कि तय रकम का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन मौके पर उसे महज 23 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद शेष एक करोड़ 82 लाख रुपये का भुगतान किए बिना जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई।

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर लालबाग पुलिस ने लाला यादव, प्रभात जैन और प्रवीण झलके के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में जमीन के दस्तावेज, रजिस्ट्री प्रक्रिया, भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड और शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जमीन सौदे के दौरान किन शर्तों पर सहमति बनी थी और शेष रकम के भुगतान को लेकर क्या दस्तावेज या आश्वासन दिए गए थे।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
09 Sept 2026 04:27 pm
Published on:
09 Sept 2026 04:27 pm