राजनंदगांव

Ganesh Utsav 2025: पूरे शहर में गणेशोत्सव की धूम, पाताल लोक के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़

Ganesh Utsav 2025: पंडाल को गुफा के स्वरूप में सजाया गया है, जिसमें प्रवेश करते ही भक्तों को मानो किसी अलौकिक संसार में आने का अनुभव होता है। बिजली की रंग-बिरंगी रोशनियां, सजावट और यूजिक से पाताल लोक का अनुभव कराया जा रहा।

less than 1 minute read
शहर में गणेशोत्सव की धूम (Photo Patrika)

Ganesh Utsav 2025: गणेशोत्सव की धूम पूरे शहर में दिखाई दे रही है। हर गली-चौराहे पर सजे गणपति पंडाल भक्तों की आस्था और उल्लास को बयां कर रहे हैं। पुराने बस स्टैंड परिसर में पाताल लोक थीम पर तैयार की गई स्थल झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां गणपति बप्पा के साथ मां पाताल भैरवी की दिव्य प्रतिमा विराजमान है। भक्त एक ही मंच पर देव और देवी के दर्शन कर अदभूत आध्यात्मिक अनुभव पा रहे हैं।

पंडाल को गुफा के स्वरूप में सजाया गया है, जिसमें प्रवेश करते ही भक्तों को मानो किसी अलौकिक संसार में आने का अनुभव होता है। बिजली की रंग-बिरंगी रोशनियां, सजावट और यूजिक से पाताल लोक का अनुभव कराया जा रहा। यहां स्थल झांकी और बप्पा का दर्शन करने पहुंचे लोगों ने बताया कि शहर में कुछ स्थल झांकियों को देखने के लिए टिकट खरीदनी पड़ रही, जबकि यहां कोई टिकट नहीं है। उन झांकियों के मुकाबले यहां की झांकी लोगों को ज्यादा रोमांचित कर रही है। इसी तरह शहर में अन्य जगहों पर भी आकर्षक सजावट की गई है।

इसे देखने के लिए रोज रात को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही। नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। रोज रात को जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। समितियां विसर्जन की तैयारी में भी जुटी हुई हैं।

गणेशोत्सव को देखते हुए शहर की प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों को रंगीन एलईडी लाइटों से सजाया गया है। रात के समय पूरा शहर दीपावली की तरह जगमगाता नजर आता है। इस दृश्य को देखने रोजाना लोग भारी संया में जुट रहे हैं। छोटे-बड़े गणेश पंडालों में हर शाम प्रसाद व भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। लोग उत्सव का आनंद ले रहे हैं।

Updated on:
02 Sept 2025 05:57 pm
Published on:
02 Sept 2025 05:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर