26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident: डिक्की में सामान रखते समय बस लुढक़ी, दबने से चालक की दर्दनाक मौत

CG Accident: बस अचानक पीछे की ओर लुढक़ गई और वह उसके पहिए के नीचे दब गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Accident: डिक्की में सामान रखते समय बस लुढक़ी, दबने से चालक की दर्दनाक मौत

CG Accident: राजनांदगाव के गंज चौक के पास शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौत हो गई। राजनांदगांव से बालोद जा रही बस में सामान डिक्की में लोड करते समय अचानक बस लुढ़क गई। इसकी चपेट में आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 27 वर्षीय भागीरथी साहू निवासी सिंघोला बस में सामान लोड कर रहा था।

ढलान में खड़ी बस अचानक पीछे की ओर लुढक़ गई और वह उसके पहिए के नीचे दब गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आनन-फानन में ड्राईवर कुछ समझ पाता बस पीछे लुढकते हुए सीधे पीछे दीवार से जा टकराया। इससे ड्राईवर बस और दीवार के बीच दब गया। इस घटना में ड्राईवर भागीरथी साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। सुबह बस में ड्राईवर के दबने से मौत की खबर सामने आने पर गंज चौक में हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग