27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mohad Firing Case: मोहड़ गोलीकांड का मास्टरमाइंड संजय सिंह ने किया सरेंडर, 8 माह से था फरार, जानें पूरा मामला

Mohad Firing Case: मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों पर फायरिंग के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी संजय सिंह ने मंगलवार शाम पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वह पिछले करीब आठ महीनों से फरार था।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Employees News

Chhattisgarh Employees News ( Patrika File Photo )

Mohad Firing Case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों पर फायरिंग के बहुचर्चित मामले में फरार मुख्य आरोपी संजय सिंह ने आखिरकार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। करीब आठ महीनों से फरार चल रहे आरोपी ने मंगलवार शाम पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। इस मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन मुख्य आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था।

जानकारी के अनुसार, संजय सिंह ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे बसंतरपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। बताया जा रहा है कि आरोपी मध्य प्रदेश के भिंड-मुरैना क्षेत्र का रहने वाला है और राजनांदगांव जिले से लगे मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन से जुड़े पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना माना जाता है। इसी विवाद के दौरान ग्रामीणों और खनन से जुड़े लोगों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद ग्रामीणों पर फायरिंग की गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और मामला काफी चर्चित हो गया था।

8 माह से था फरार

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही आरोपी संजय सिंह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने मामले में शामिल करीब दर्जनभर आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक लंबे समय तक फरार रहने के कारण पुलिस ने न्यायालय में आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संपत्ति कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया था। माना जा रहा है कि इसी कानूनी दबाव के चलते आरोपी ने आखिरकार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया।

पुलिस रिमांड में है आरोपी

सरेंडर के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। वहीं ग्रामीणों में इस मामले को लेकर लंबे समय से नाराजगी थी और आरोपी के सरेंडर के बाद अब उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है।

यह है पूरा मामला

11 जून 2025 को मोहड़ में माफिया जेसीबी और हाइवा लेकर अवैध रूप से रेत निकालने पहुंचे थे। ग्रामीणों के विरोध करने पर उन पर लाठियों से हमला किया गया और गोलीबारी भी की गई। पुलिस ने अब तक इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें जेसीबी चालक और वार्ड पार्षद भी शामिल हैं। इसके अलावा सोमनी निवासी जेसीबी और हाइवा मालिक अभिनव तिवारी उर्फ चीनू महाराज सहित ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला कर गोली चलाने वाले अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि आरोपी संजय सिंह पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।