राजनंदगांव

CG Accident: स्कार्पियो की चपेट में आई बच्ची, रौंदते हुए निकल गई आगे

CG Accident: बच्ची वाहन के पहिये के नीचे नहीं आई लेकिन खुशिका के कंधा, पीठ और हाथ में खरोच आया है और सीने में अंदरूनी चोट की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस गाड़ी को एक नाबालिग चला रहा था।

less than 1 minute read

CG Accident: लोडिंग-अनलोडिंग और मार्ग में खड़े वाहनों के कारण बुधवार शाम एक बच्ची दो वाहनों के बीच में दब गई। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद आमजनों में आक्रोश है और कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है।

घटना 30 अप्रैल बुधवार संध्या 5 बजे की है, जब सदर लाइन से लगे कुहारपारा निवासी मोती कुभकार की पुत्री खुशिका अपनी सहेली के साथ अक्षय तृतीया पर गुड्डा गुड्डी को सजाने के लिए पेकिंग पेपर लेने स्टेशनरी दुकान तक गई, वहां से वापसी के समय सदर लाइन स्थित जिओ ऑफिस के पास फव्वारा चौक की ओर से आ रही स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 08 एवाई 1831 बच्ची को रौंदते हुए आगे बढ़ गई।

हालांकि बच्ची वाहन के पहिये के नीचे नहीं आई लेकिन खुशिका के कंधा, पीठ और हाथ में खरोच आया है और सीने में अंदरूनी चोट की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस गाड़ी को एक नाबालिग चला रहा था। दुर्घटना के बाद घायल बच्ची को आनन-फानन में डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां उपस्थित डॉक्टर ने प्रारंभिक चिकित्सा उपचार किया। वहीं परिजन बच्ची की हालत को देखते हुए राजनांदगांव जिला चिकित्सालय की ओर ले गए हैं।

Published on:
01 May 2025 01:54 pm
Also Read
View All
IPL Betting Racket Busted: ‘साईं ऐप’ से हर बॉल पर लाखों का दांव, फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक सट्टा, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 7 गिरफ्तार

CG News: नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान, केन्द्र से नहीं मिला हटाने का आदेश, जानें वजह

Water Crisis in CG: करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासा शहर! टैंकरों के सहारे राजनांदगांव, गर्मी शुरू होते ही बढ़ा पानी का संकट

कांग्रेस की नई टीम तैयार, राजनांदगांव शहर जिला कार्यकारिणी की सूची जारी, 12 महामंत्री के साथ 6 उपाध्यक्ष

Fake marriage bureau: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 700 युवकों से ठगी, डायरेक्टर समेत दो हुए गिरफ्तार

अगली खबर