28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghumka Nagar Panchayat chunav: भूपेश बघेल और रमन सिंह आज दिखाएंगे दम, बीजेेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर

Ghumka Nagar Panchayat chunav: छत्तीसगढ़ में नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। दोनों ही पार्टियां चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं। आज भूपेश और रमन सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे..

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Nagar Panchayat Chunav

घुमका नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई ( Photo - Patrika )

chhattigarh Nagar Panchayat chunav: राजनांदगांव जिले के घुमका को राज्य सरकार द्वारा नगर पंचायत घोषित किए जाने के बाद यहां पहली बार नगर पंचायत चुनाव होने जा रहा है। 1 जून को होने वाले इस चुनाव और 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। 15 वार्डों वाली नगर पंचायत घुमका में अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में इस बार महिला मतदाता चुनाव परिणाम में सबसे बड़ी निर्णायक भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

Ghumka Nagar Panchayat Chunav: महिला वोटर बनेंगी ‘किंगमेकर’

घुमका नगर पंचायत में कुल 3209 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 1630 है, जबकि पुरुष मतदाता 1589 हैं। यानी महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है। ऐसे में अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशियों की नजर खासतौर पर महिला मतदाताओं पर टिकी हुई है। राजनीतिक दलों द्वारा महिला समूहों, स्व-सहायता समूहों और घर-घर संपर्क अभियान पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

Chhattisgarh Chunav: अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा ने किरण वर्मा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने फुलवती जयकुमार वर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अलीशा जोशी को उम्मीदवार बनाया है। पहली बार हो रहे इस चुनाव में तीनों दलों के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

बीजेपी और कांग्रेस में सीधा मुकाबला

नगर पंचायत के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए अधिकांश वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि तीन से चार वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। कई वार्डों में स्थानीय मुद्दों और व्यक्तिगत पकड़ के आधार पर भी चुनाव रोचक हो गया है।

भूपेश-रमन की सभाओं से बढ़ेगी गर्मी

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेता घुमका पहुंच चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज यहां चुनावी सभा कर चुके हैं, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी प्रचार करने पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार शाम 5 बजे घुमका बाजार चौक (Ghumka Nagar Panchayat Chunav) में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को घुमका पहुंचकर चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

पहली बार हो रहे इस नगर पंचायत चुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रतिष्ठा का सवाल मानकर चल रही हैं। प्रत्याशियों के नामांकन के बाद से दोनों दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा की ओर से राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव को चुनाव का संयोजक बनाया गया है। वहीं कांग्रेस ने डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू को चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों दल लगातार जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं और घर-घर प्रचार अभियान चला रहे हैं। स्थानीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश स्तर के नेताओं की सभाओं ने भी चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है।