राजनंदगांव

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर हनुमान भक्तों ने किया रक्तदान, लोगों से भी की रक्तदान करने की अपील

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तमित्रों में रहा हर्ष का माहौल
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 8:09 AM IST
Hanuman devotees donated blood on the occasion of World Blood Donor Day, also appealed people to donate blood
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तमित्रों में रहा हर्ष का माहौल

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को राजनांदगांव जिले के जिला चिकित्सालय में नगर के हनुमान भक्तों ने रक्तदान किया। हनुमान भक्त समिति के संयोजक हनी गुप्ता, अतुल अग्रवाल, दीक्षांत श्यामकर, आयुष खेमुका व मयूर बिंदल ने रक्तदान कर कीर्तिमान स्थापित किया है। रक्त मित्र व जिला कार्यालय में रक्त दाताओं की मदद करने वाले फनेंद्र जैन ने बताया कि आज विश्व रक्तदाता दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी एवं सचिव रेड क्रॉस सोसायटी राजनांदगांव डॉ.मिथलेश चौधरी के मार्गदर्शन में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन जन्मदिन को रचनात्मक रूप से मनाते हुए, आज छात्र युवा मंच परिवार के सदस्य दानेश्वर वर्मा के जन्मदिन पर 21 युवाओं ने रक्तदान किया। जिनमें सनित कुमार यादव ओ प्लस, भागचंद वर्मा ओ प्लस, गजेंद्र कनोजे ओ प्लस, दानेश्वर वर्मा एबी प्लस, विजय देवांगन एबी प्लस, टेमन साहू ऐबी प्लस, मिलेंद्र कुमार ओ प्लस, सरपल्ली भास्कर ओ प्लस, हितेश देवांगन बी प्लस, आकाश लालवानी ओ प्लस, भूपेंद्र बी प्लस, संजय सिंग ए प्लस, मयूर बिंदल ऐबी प्लस, हितेश देवांगन ए प्लस, गजेंद्र कुमार ओ प्लस, भजन साहू ए प्लस हनुमान भक्त समिति डोंगरगढ़ से संयोजक हनी गुप्ता ए प्लस, अतुल अग्रवाल ए प्लस, दीक्षांत श्यामकर ए प्लस, आयुष खेमका ओ प्लस, मयूर बिंदल ऐबी प्लस रक्तदान किए। शहीद भगत सिंग यूथ तुलसीपुर से जितेंद्र चंद्राकर एबी प्लस, संजय राजपूत ए प्लस एवं बहन रेणु चंद्राकर बी प्लस, परालीगल वोलेंटियर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव में कार्यरत हैं पोलियो ग्रस्त होने के बाद भी रक्तदान कर विश्वरक्तदान दिवस मनाया।

संयोजक हनी गुप्ता ने रक्तदाताओं को कहा धन्यवाद
नारी शक्ति शुभानी वर्मा ओ प्लस रक्तदान किया। आज इन युवाओं ने कोरोना योद्धा के रूप में रक्तदान कर जन्मदिन का उपहार दिए। इस अवसर पर छात्र युवा मंच के संयोजक नागेश यदु, रक्तमित्र फनेद्र जैन, हनी गुप्ता, जितेंद्र चंद्राकर, डॉ मिथलेश चौधरी, प्रधानमंत्री ब्लड बैंक प्रभारी चंद्रभान जंघेल, बिरझु कुमार वर्मा, ऋषि शास्त्री (पार्षद) उपस्थित थे। माई की नगरी से कोरोना काल में लगातार रक्तदान कर गंभीर मरीजों को जीवनदान की लगातार मदद की जा रही है जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग इस दिशा में आकर्षित भी हुए हैं विश्व रक्तदाता दिवस पर भी नगर से पांच रक्त दाताओं ने जो हनुमान भक्त युवा समिति के सदस्य भी हैं रक्तदान कर एक मिसाल कायम की है संयोजक हनी गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान कर लगातार मरीजों की जान बचाने के लिए साधुवाद दिया है।

Updated on:
16 Jun 2020, 8:09 AM IST
Published on: