राजनंदगांव

पति की हैवानियत ! मामूली विवाद के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले फावड़े से किया ताबड़तोड़ वार…तड़पकर हुई मौत

Rajnandgaon News: वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा थाना के गोलरडीह भाठापारा में विवाद के बाद आक्रोशित पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2023, 5:39 PM IST
Husband killed his wife with an axe, dead body found in the room soaked in blood... sensation spread in the area
पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

CG Crime News: राजनांदगांव। वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा थाना के गोलरडीह भाठापारा में विवाद के बाद आक्रोशित पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दिन आरोपी के चाचा के घर नहावन कार्यक्रम था। पूरा परिवार नहावन कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में (CG Crime News) विवाद हुआ और पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार ग्राम गोलरडीह भाठापारा में गौतरहिन बाई की लाश खून से लथपथ हालत में घर के कमरे में मिली। परिजनों ने इसकी सूचना साल्हेवारा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। साल्हेवारा टीआई रामनरेश यादव ने बताया कि विवेचना के दौरान परिजनों से पता चला कि बुधवार को आरोपी जनक लाल बैगा के चाचा के घर (Rajnandgaon Crime News) नहावन कार्यक्रम था। पूरा परिवार कार्यक्रम में गए हुए थे। आरोपी जनक लाल बैगा और उसकी पत्नी गौतरहिन बाई शाम को घर लौट गए थे।

इस दौरान दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आक्रोशित पति जनकलाल बैगा ने पत्नी गौरहिन बाई की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जनकलाल अपने जीजा के घर अमरपुर जंगल में बुधारुलाल के घर में छिपा था। सूचना के बाद पुलिस आरोपी जनकलाल को गिरफ्तार (CG Hindi News) कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Published on: