राजनंदगांव

CG News: 10 करोड़ से बन रहा ऐतिहासिक जैन मंदिर, आचार्य विद्यासागर महाराज ने लिया था मंदिर निर्माण का संकल्प

CG News: 10 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसके निर्माण में लोहे का प्रयोग नहीं किया जा रहा। पूरा ढांचा पीले पाषाण (पत्थर) से तैयार किया जा रहा है।

2 min read
10 करोड़ से बन रहा ऐतिहासिक जैन मंदिर (Photo Patrika)

CG News: @ मोहन कुलदीप। संस्कारधानी के धार्मिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। दिगंबर जैन समाज, आचार्य विद्यासागर महाराज के स्वप्न को साकार करने के लिए गंज चौक स्थित 150 साल पुराने भगवान नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर का नवनिर्माण कर रहा है। यह मंदिर न केवल आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि स्थापत्य कला और इंजीनियरिंग का भी अद्भुत उदाहरण होगा। मंदिर समिति के पदाधिकारी सूर्यकांत जैन के अनुसार, निर्माण कार्य दो वर्षों में पूर्ण होने की उम्मीद है।

भव्यता का…

समाज के सदस्यों द्वारा ही सहयोग राशि जुटाकर यह भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यह मंदिर राजनांदगांव का प्रमुख आस्था एवं पर्यटन केंद्र बनने की संभावना रखता है। पीले पत्थरों से बन रहा लोहरहित मंदिर : करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसके निर्माण में लोहे का प्रयोग नहीं किया जा रहा। पूरा ढांचा पीले पाषाण (पत्थर) से तैयार किया जा रहा है, जो राजस्थान के मूलसागर और गुजरात के भुज से मंगाया गया है। मंदिर समिति के अनुसार, नींव से लेकर शिखर तक पत्थरों की जोड़ाई की जा रही है। दावा है कि यह संरचना भूकंपरोधी होगी और 2,000 वर्षों तक सुरक्षित रह सकेगी।

आचार्य विद्यासागर की प्रेरणा से शुरू हुआ कार्य

दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष अशोक झांझरी ने बताया कि 2024 में आचार्य विद्यासागर महाराज जब तिल्दा-नेवरा से विहार करते हुए राजनांदगांव पहुंचे थे, तब उन्होंने पुराने मंदिर की जर्जर स्थिति देखकर इसके नवनिर्माण की अनुमति दी थी। उन्होंने ही मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया था और भव्य मंदिर का सपना देखा था। आज समाज उसी सपने को साकार कर रहा है।

कलात्मक नक्काशी

मंदिर का निर्माण 83 बाई 87 फीट क्षेत्र में किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 81 फीट होगी और इसमें तीन गर्भगृह नीचे तथा तीन ऊपर बनाए जा रहे हैं। अनुभवी शिल्पकार बारीक नक्काशी कर रहे हैं, जिससे मंदिर में राजस्थान की पारंपरिक कला की झलक मिलेगी। मंदिर में 24 आधार स्तंभ होंगे और इन्हीं पर पूरा ढांचा टिका होगा। यहां 24 तीर्थंकरों की मूर्तियां प्रतिष्ठित की जाएंगी।

Published on:
12 Nov 2025 08:07 am
Also Read
View All
IPL Betting Racket Busted: ‘साईं ऐप’ से हर बॉल पर लाखों का दांव, फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक सट्टा, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 7 गिरफ्तार

CG News: नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान, केन्द्र से नहीं मिला हटाने का आदेश, जानें वजह

Water Crisis in CG: करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासा शहर! टैंकरों के सहारे राजनांदगांव, गर्मी शुरू होते ही बढ़ा पानी का संकट

कांग्रेस की नई टीम तैयार, राजनांदगांव शहर जिला कार्यकारिणी की सूची जारी, 12 महामंत्री के साथ 6 उपाध्यक्ष

Fake marriage bureau: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 700 युवकों से ठगी, डायरेक्टर समेत दो हुए गिरफ्तार

अगली खबर