
फाइल फोटो पत्रिका
Chhattisgarh Congress: राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन व प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में गठित कार्यकारिणी को स्वीकृति देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। जारी अनुमोदित सूची के अनुसार कोषाध्यक्ष पद पर राकेश जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में दौलत सिंह चंदेल, देवेंद्र सिंह गरचा, शारदा तिवारी, प्रकाश राठौर, हरिनारायण धकेता एवं अमीन डुडेना को दायित्व दिया गया है।
महामंत्री पद पर इकरारुद्दीन सोलंकी, अशोक पंचवानी, सूर्यकांत जैन, महेश यादव, प्रेमचंद रुपचंदानी, कुसुम दुबे, देवेश डाकलिया, विनय झा, मनीष गौतम, देवेश वैष्णव, विरेंद्र चंद्राकर एवं मनीष साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार सचिव पद पर नरेश साहू, गजेन्द्र नेताम, परवेज शरीफ, शरद खंडेलवाल, मोहिनी भारती, गजेन्द्र सिंह राजपूत, सादिक खान, अजय बैग, आशीष साहू, आशीष रामटेके, अवधेश प्रजापति एवं सुरेंद्र गजभिए को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मामराज अग्रवाल, रमेश पाण्डेय, भरत सोनी, ओमकला कुशवाहा, सुजीत दत्ता, आशा अग्रवाल, प्रकाश बाफना, कृष्ण देवांगन, नथमल कोटडिया एवं विक्रम नेताम को शामिल किया गया है।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने एवं पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से समन्वय के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया है।
इसके साथ ही संगठन के प्रचार-प्रसार को सशक्त करने के लिए मीडिया प्रभारी के रूप में बृजेश श्यामकर, सुनील आहुजा, प्रवक्ता के रूप में ललित मरकाम, राकेश चंद्राकर, प्रतिमा बंजारे, प्रदीप राठौर, रहिस अहमद गौरी तथा सोशल मीडिया प्रभारी नितिन बत्रा एवं सह प्रभारी रमेश साहू को दायित्व दिया गया है। मुदलियार ने बताया कि जिम्मेदारी के साथ कार्य होगा।
कांग्रेस पार्टी से जुड़ी और भी है खबरें..
CG Congress Clash: कांग्रेस कार्यालय बना अखाड़ा, दो नेताओं के बीच जमकर मारपीट, टूटीं कुर्सियां… पढ़ें पूरी खबर
Published on:
03 Apr 2026 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
