5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान, केन्द्र से नहीं मिला हटाने का आदेश, जानें वजह

ITBP deployment in Naxal free area: नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बावजूद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (एमएमएसी) जिले में सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी जा रही है। केन्द्र सरकार से अब तक फोर्स हटाने का कोई आदेश नहीं मिलने के कारण आईटीबीपी और जिला पुलिस बल के जवान फिलहाल यथावत तैनात रहेंगे।

2 min read
Google source verification
नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान (photo source- Patrika)

नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान (photo source- Patrika)

CG News: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (एमएमएसी) जिला सहित पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में तैनात आईटीबीपी और जिला पुलिस बल के जवान फिलहाल मैदान नहीं छोड़ेंगे। थाना और बेस कैंप में तैनात रहते हुए वे क्षेत्र के विकास में सहभागी बनेंगे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

केन्द्र सरकार की ओर से अभी तक रेड जोन में तैनात फोर्स को हटाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इसलिए जवानों की तैनाती फिलहाल इसी क्षेत्र में बनी रहेगी।

वर्तमान में 5 बेस कैंप और 10 से अधिक थाने संचालित

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में वर्तमान में 5 बेस कैंप और 10 से अधिक थाने संचालित हैं। इनमें जिला पुलिस बल के साथ-साथ आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है। दोनों बल लंबे समय से नक्सल विरोधी अभियानों में संयुक्त रूप से कार्यरत रहे हैं। हाल ही में बड़े पैमाने पर नक्सलियों के सरेंडर के बाद इस क्षेत्र को नक्सल प्रभाव से मुक्त घोषित किया गया था। ऐसे में स्थानीय स्तर पर यह चर्चा थी कि अब सुरक्षा बलों को यहां से हटाया जा सकता है, लेकिन केन्द्र सरकार से अभी तक कोई स्पष्ट आदेश नहीं आने के कारण जवानों की तैनाती यथावत बनी हुई है। जवान निगरानी कर रहे हैं।

कार्रवाई की जाएगी

सीमावर्ती इलाकों में शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कई बार पुलिस ने ऐसे मामलों में कार्रवाई भी की है। गांवों में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के मामले भी सामने आए हैं। इसलिए यहां तैनात सुरक्षा बल अब अवैध तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त नजर रखेंगे।

कोई आदेश नहीं आया

इस संबंध में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने कहा कि थाना और बेस कैंप में तैनात फोर्स को हटाने संबंधी अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल जवानों की तैनाती क्षेत्र में ही रहेगी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

पहले धमाका, फिर फायरिंग… पुलिस के हौसले के आगे पस्त हो गए थे नक्सली, जानें 1999 की कहानी- नक्सलियों ने दहशतगर्दी का साम्राज्य कायम करने के लिए राजनांदगांव जिले में कई वारदातों को अंजाम दिया। वारदातों के माध्यम से ये अपना प्रभाव वाला दायरा बढ़ाते जा रहे थे। मानपुर-मोहला तक सिमटे रहे नक्सलियों ने पिछले 40 सालों में जंगल से सटे हर क्षेत्र में दखल दी। यही वजह है कि 7 अगस्त 1999 में जोब दलम, टिपानगढ़ दलम और देवरी दलम के नक्सलियों ने छुरिया थाना को लुटने के लिए घेराबंदी की थी… पूरी खबर पढ़े