
राजनांदगांव / गंडई-पंडरिया. नगर का एक मात्र स्पोर्ट क्लब इंडोर स्टेडियम की दुर्दशा को लेकर नगर के युवा स्पोर्ट खिलाडिय़ों ने शनिवार को नगर पंचायत सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय को ज्ञापन देते व्यवस्था सुधारने की मांग रखी है।
बताया कि हम लोग सुबह-शाम स्टेडियम में अभ्यास करते हंै। मगर पिछले कुछ महीनों से नगर में सांस्कृतिक भवन एवं मंगल भवन होते हुए भी इस आईडीएसएमटी योजना के तहत लगभग 37 लाख की लागत से बने इंडोर स्टेडियम को ही किराए पर दे दिया जाता है। इससे वहां गन्दगी होने लगी है। स्टेडियम की नियमित सफाई भी नगर पंचायत द्वारा नहीं किया जाता धीरे-धीरे करोड़ों की लागत से बने क्लब की हालत खराब होती जा रही है। कोई नियमित कर्मचारी नहीं होने के कारण उचित रख-रखाव भी नहीं हो पा रहा है। जल्द सफाई व्यवस्था करवा कर व्यवस्था दुरुस्त करे।
खेल मैदान बन रहा तबेला
इसी तरह शहर के एकमात्र खेल मैदान को आसपास के रहवासियों ने तबेला बनाने में लगे हुए है। पशुओं के गोबर खेल मैदान में एकत्रित करते हैं, कंडे बनाते हैं साथ ही अपनी पशुओं को खेल मैदान में बांधते व चराते हैं। खेल मैदान मैदान कम और गाय का गौठान ज्यादा लगता है। इस मामले में भी कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी हैं, किंतु खिलाडिय़ों की खेल भावना को कोई समझ नहीं पा रहा है।
मिला आश्वासन
इस पर अधिकारी ने तत्काल एक्शन लेते हुए नगर पंचायत में पदस्थ इंजीनयर रूपेश राठिया को भेजकर स्टेडियम में व्यवस्था को देखने भेजा। युवा खिलाडिय़ों को कहा है कि आप लोग एक कमेटी बनाकर एक नेतृत्वकर्ता चुन लो और उनको यहां की जो निर्धारित चार्ज है। उसे वसूली कर नगर पंचायत से पावती हर हालत में ले वहां की व्यवस्था की निरंतर जानकारी दे और जो भी कमी है, उससे भी अवगत कराएं। जल्द ही स्टेडियम की व्यवस्था में सुधारने की बात कही और आगे से किसी भी कार्य के लिए इसको नहीं देने का आश्वासन दिया।