राजनंदगांव

नागरिकों में नहीं रहा कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा, बगैर मास्क के कर रहे आवाजाही

इधर नगरीय प्रशासन सुस्त उधर सोशल डिस्टेंस की उड़ रही है धज्जियां
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 6:37 AM IST
 No danger of corona virus infection among citizens, movement without mask
इधर नगरीय प्रशासन सुस्त उधर सोशल डिस्टेंस की उड़ रही है धज्जियां

राजनांदगांव / डोंगरगांव. छत्तीसगढ़ पूरे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण का ग्राफ जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के मन से इसका डर मानो निकल सा गया है। लॉकडाउन में ढील के बाद क्षेत्र में लोग मास्क और सामाजिक दूरी को लगभग भूलकर एक-दूसरे से ऐसे मिल रहे हैं कि कुछ हुआ ही नहीं है। यहां तक कि शाम होते ही शहर में बड़ी संख्या में लोग ईवनिंग और सुबह मार्निंग वॉक में निकल रहे हैं जिसके चलते सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है। वहीं इस मामले में स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही भी नहीं दिखती। ज्ञात हो कि जब वायरस का संक्रमण इस क्षेत्र में नहीं था, तब बेहद कड़ाई से कानून व्यवस्था का पालन करवाया गया और लोगों पर लाठी डंडे तक बरसे लेकिन अब यह संक्रमण लोगों में तेजी से फैलना शुरू हो रहा है, तब सोशल डिस्टेंस पूरी तरह से खत्म हो गया है। प्रशासनिक ढीलाई का एक कारण शराब का विक्रय भी बताया जा रहा है, जिससे सभी का मनोबल टूटा है।

नागरिक अपना ध्यान स्वयं रखें
बता दें कि विगत शनिवार को पूर्ण लॉकडाउन करने तथा बेवजह बाहर नहीं निकलने पर पूर्ण रूप से मनाही थी बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही जारी था। वर्तमान में अधिकांश लोगों के चेहरों में न तो मास्क नजर आता है और ना ही दुकानों में सेनेटाईजर की व्यवस्था। इधर खाद्य पदार्थ के होटल और ठेले खुल गए हैं, वहां भी तय सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां तक सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे सब्जी बाजार, किराना दुकान, खाद बीज दुकान आदि में लोगों ने सामाजिक दूरी पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। इस संबंध में स्थानीय मीडिया ने बार-बार चेताया है किन्तु स्थानीय प्रशासन के द्वारा अब तक इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

बिना मास्क के घूमने वालों पर अर्थदंड का प्रावधान
बता दें कि राजनांदगांव शहर के सहित अन्य स्थानों में बिना मास्क और सेनेटाईजर के उपयोग और बिना मास्क के घूमने वालों को सबक सिखाने के लिए अर्थदंड लिया जा रहा है और कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। लेकिन डोंगरगांव नगर पंचायत इस मामले में बिलकुल ही सुस्त दिखाई दे रही है। इस संबंध में जानकारी लेने नगर पंचायत के सीएमओ अनुभव सिंह से उनके नंबर 7000409406 में संपर्क किया गया किन्तु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और ना ही कॉल बैक किया। जिससे नगर की जनता को नगर पंचायत के क्रियाकलापों की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। नगर पंचायत द्वारा कराया जाने वाला मुनादी भी आम जनता को आसानी से समझ नहीं आता।

नगर पंचायत द्वारा नगर में हुई मुनादी
अध्यक्ष नपं डोंगरगांव, हीरा निषाद ने कहा कि वायरस संक्रमण को देखते हुए नगर में आज ही मुनादी कराई जा रही है। दुकानदारों व ग्राहकों को मास्क और सेनेटाईजर का उपयोग अनिवार्य किया गया है तथा मुंह में बगैर मास्क के निकलने पर कड़ाई से मनाही की गई है और पालन नहीं करने पर नगर पंचायत द्वारा दुकानदारों को दो हजार तथा मास्क के बिना घूमते पाए जाने पर दो सौ रूपए अर्थदंड रोपित किया जाएगा।

Updated on:
16 Jun 2020, 6:37 AM IST
Published on: