Rajnandgaon news: मानपुर क्षेत्र में कुछ समय पहले नाना ने नाबालिग नातिन से बलात्कार करने का मामला सामने आया था। ( CG Crime news ) पुलिस की जांच और सबूतों और गवाहों के बाद अब मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है...
Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घिनौनी वारदात हुई है। जिले के वनांचल के मानपुर क्षेत्र में कुछ समय पहले नाना ने नाबालिग नातिन से बलात्कार करने का मामला सामने आया था। ( CG Crime news ) पुलिस की जांच और सबूतों और गवाहों के बाद अब मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
Rajnandgaon News: पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था और मामले को सुनवाई के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट में पेश किया था। फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश ने आरोपी नाना को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है।
मानपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को पढ़ाई के लिए उसके माता-पिता द्वारा उसके नाना के घर छोड़ा गया था। पीड़ित बालिका अपने नाना के घर में रह कर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी नाना सुकदेव मंडावी की नीयत अपने नातिन पर खराब हो गई और बालिका को रात में घर से जंगल में ले जाकर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया था।
मामले की पैरवी वकील परवेश अतर द्वारा की गई। सुनवाई के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाने पर न्यायाधीश अविनाश तिवारी ने दुष्कर्मी नाना सुकदेव मंडावी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।