राजनंदगांव

पढ़िए : बेहद शातिर चोर, सूने मकान से ऐसे गायब करता था ये सामान, सुनकर चौंक जाएंगे आप

Chhattisgarh Crime Cases : शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग घरों से गैंस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया था।
less than 1 minute read
पढ़िए : बेहद शातिर चोर, सूने मकान से  ऐसे गायब करता था ये सामान, सुनकर चौंक जाएंगे आप
पढ़िए : बेहद शातिर चोर, सूने मकान से ऐसे गायब करता था ये सामान, सुनकर चौंक जाएंगे आप

राजनांदगांव. शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग घरों से गैंस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया था। शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। पुलिस ने सूने घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 10 नग गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जयनारायण साटिया और अमीत देशलहरे ने शिकायत दर्ज कराई थी की रविवार कोे उनके सूने घरों से अज्ञात चोर भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी।

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की और विवेचना में जुटी। इस दौरान टीम द्वारा घटना स्थल एवं चौक-चौराहों के सीसीटीवी कैमरों में मिले फुटेज के अवलोकन पर एक संदेही को चिन्हांकित संदेही जितेन्द्र कुमार साहू पिता शिव कुमार निवासी शिव नगर राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी जितेन्द्र साहू ने रिद्धि सिद्धि कॉलोनी एवं कौरिनभाठा में सूने मकान में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी की खाली 10 नग गैस सिलेण्डर बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

Updated on:
03 Oct 2023 04:49 pm
Published on:
03 Oct 2023 04:49 pm