ग्राम पंचायत नागरकोहरा का मामला
राजनांदगांव / सड़क चिरचारी. छुरिया जनपद पंचायत के नागरकोहरा ग्राम पंचायत में एक बार फिर पंचायत सचिव के ऊपर ग्रामीणों ने मनमानी व कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिव शोभा राम साहू पंचायत में अपनी उपस्थिति समय पर नही देते, वहीं पंचायत में लेटलतीफी आने के बाद दूसरे जगह काम से जा रहा हंू, कहकर दिनभर गायब रहता है।
पंचायत भवन में लगा रहा ताला
ग्रामीणों को पंचायत कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। ग्रामीण सचिव के कार्य से असंतुष्ट है। इसके अलावा ग्रामीणों ने पीएम ग्रामीण आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया है। कुछ पात्र हितग्राहियों को अपात्र की सूची में डाला गया। इसी संदर्भ में दावा आपत्ति के लिये 25 से 28 जून तक का समय अवधि मिला था किंतु चार दिन गुजरने के बाद भी पंचायत में सूची नही लगाया गया, ना ही ग्राम में मुनादी कराया गया और ना ही सचिव पंचायत में बैठ रहा हैं। दावा आपत्ति करने के लिये दिन भर पंचायत के पास बैठे रहे ग्रामीण पर भी सचिव नही आया और पंचायत भवन में ताला लगा रहा। वहीं इस माह विशेष ग्रामसभा का आयोजन भी होना था लेकिन माह समाप्त होने वाला पर अब तक ग्राम सभा का आयोजन भी नही हो पाया है। जिसकी शिकायत कलक्ट से करने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है।
क्या कहते है सरपंच व ग्रामीण
सरपंच नागरकोहरा मीना कंवर ने कहा कि सचिव सुबह ग्राम में आया था जनपद जाने की बात कहकर गया है, उसके बाद पंचायत भवन गया या जनपद मुझे पता नही हैं। मै आंगनबाड़ी की बैठक में गई थी पंचायत भवन में दोपहर ग्रामीण दावा आपाप्ति करने पहुंचे थे पर सचिव वहां उपस्थित नही था।
ग्रामीण नागरकोहरा पवन सेन का कहना है कि पंचायत सचिव पंचायत के कार्यो को छोड़कर अपने निजी कार्य को पहले प्राथमिकता देते है। मंगलवार को दो तीन घंटा इंतजार करने पर भी नहीं पहुंचा। वहीं फोन करने पर फोन भी नहीं उठाया। जब मिला तो पुरी तरह नशे में धुत था। ऐसा ही करना है तो सचिव पद छोड़कर घर कार्य में लगे रहे।
ग्रामीण नागरकोहरा गणेश राम साहू ने कहा कि पंचायत सचिव की लापरवाही है कि बिना सूचना दिये अपने कार्य में जाता है। कभी-कभी एक दो घंटे पंचायत में रहने के बाद चला जाता है जिससे हमें परेशानी हो रहा हैं। मंगलवार को पंचायत कार्य के लिये गया था वहां ताला लगा था, उसके घर गया तो पंचायत जाने की बात बताया पर पंचायत भवन में नही था।