राजनंदगांव

पुलिस जवानों की इस हरकत से बौखलाई मेनका गांधी, मांगी हत्या की पूरी रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी है। इससे वन विभाग व पुलिस विभाग मेें हड़कंप मचा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 12:27 PM IST
patrika
पुलिस जवानों की इस हरकत से बौखलाई मेनका गांधी, मांगी हत्या की पूरी रिपोर्ट

राजनांदगांव/रायपुर. शहर के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीएस) में घुसे कबरबिज्जू को गोली मारने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। मामले की शिकायत नवा चेतन वेलफेयर सोसाइटी रायपुर में हुई है। इसके बाद ये मामला दिल्ली तक पहुंच गया।

पुलिस और वन विभाग में मचा हड़कंप
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी है। इससे वन विभाग व पुलिस विभाग मेें हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी अनुसार पिछले शुक्रवार को पुलिस कर्मियों ने एक संरक्षित वन्य जीव सिवेट (कबरबिज्जू) को पहले तो अधमरे होते तक बांस से पीटा, फिर ट्रेनी राइफल से गोली मार कर हत्या कर दी।

इंसाफ दिलाने में जुटा पेटा
बेजुबान जानवरों के हक के लिए लडऩे वालों ने अंतराष्ट्रीय संस्था पेटा व पीपल फॉर एनिमल्स रायपुर के साथ मिलकर अपराधियों को सजा व बेजुबान प्राणी को इंसाफ दिलाने में जुट गए हैं। संस्थाओं ने वन्य संरक्षक दुर्ग के साथ काम कर पहले अपराधियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के धारा 9 व 51 के तहत एफआईआर दर्ज कराया।

कानून से कोई भी नहीं बच सकता
पेटा संस्था के मीत अशहर का कहना है कि "पुलिस कर्मियों पर एक कानून व्यस्था को सुचारू रूप से लागू करवाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है न कि एक डरे हुए मूक प्राणी को मार कर वाह वाही बटोरने की।" वहीं पीपल फ़ॉर एनिमल्स से कस्तूरी बल्लाल का कहना है कि "पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही से ये संदेश जाता है कानून से कोई भी नहीं बच सकता।

क्या है सिवेट कैट
सिवेट कबरबिज्जू की तरह दिखने वाला एक विलुप्त प्रजाति का जानवर है। यह कबरबिज्जू प्रजाति का मिलता-जुलता प्राणी है। इस जानवर को शेड्यूल-2 में संरक्षित रखा गया है। अधिकांशत: यह प्राणी उष्ण कटिबंधीय एशिया और अफ्रीका के जंगल में पाया जाता है और हमारे देश के कुछ हिस्सों के जंगल में भी पाया जाता है। ये आकार में छोटे व शांत स्वभाव के होते है।

Updated on:
23 Jun 2018, 12:27 PM IST
Published on: