20 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक यूजर चार्ज की वसूली : डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के एवज में शहरवासियों से 20 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक यूजर चार्ज वसूला जाएगा। इसमें घरों, दुकानों, व्यावसासियक संस्थानों, होटलों, मैरिज घर, शैक्षणिक संस्थाओं सहित अन्य संस्थानों के लिए शासन ने अलग-अलग स्लैब यूजर चार्ज वसूली के लिए स्लैब तैयार किया है।