8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM के फिटनेस वीडियो को देख SSB के जवानों ने तैयार किया पंचतत्व योगा ट्रैक, केन्द्रीय गृहमंत्री ने किया लाइक

नक्सली क्षेत्र अंतागढ़ में तैनात एसएसबी की 28 बटालियन के डेढ़ सौ से ज्यादा जवानों ने योग दिवस के दो दिन पहले ही अपने लिएयह ट्रैक तैयार कर लिया।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jun 23, 2018

PATRIKA

PM के फिटनेस वीडियो को देख SSB के जवानों ने तैयार किया पंचतत्व योगा ट्रैक, केन्द्रीय गृहमंत्री ने किया लाइक

कोमल धनेसर @भिलाई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह सशस्त्र सीमा बल के जवान भी फिटनेस के लिए योगा और पंचतत्व फिटनेस फंडे को अपना रहे हैं। पीएम मोदी के वीडियो को नक्सली क्षेत्र अंतागढ़ में तैनात एसएसबी की 28 बटालियन के डेढ़ सौ से ज्यादा जवानों ने योग दिवस के दो दिन पहले ही अपने लिएयह ट्रैक तैयार कर लिया।

राजनाथ सिंह ने किया लाइव
अंतराष्ट्रीय योगा दिवस पर जब जवान जब योग के साथ-साथ प्रकृति से जुड़े तो उनकी यह स्पेशल योगा की फोटो ट्विटर पर एसएसबी की वॉल पर पोस्ट हुई।देखते ही देखते यह वायरल हुई इसे देख केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी लाइक किए बिना नहीं रह सकें। भिलाई से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर घूर नक्सली इलाके में जवानों का यह प्रयास अपनेआप में अनोखा है।

दो दिन के श्रमदान से तैयार
बटालियन के सेकंड इन कमान नीरज चंद ने बताया कि पीएम के फिटनेस वीडियो को यू-ट््युब में देख जवानों ने बटालियन हेडक्वार्टर में इसे श्रमदान से जवानों ने तैयार किया। इस ट्रैक में उन्होंने पानी, रेत, कंकड़, लकड़ी, मिट्टी का उपयोग किया है।

उन्होंने बताया कि एसएसबी में जवान लगातार एक महीने से योग कर रहे हैं,लेकिन इस ट्रैक के बनने केबाद उनकी योग में रूचि और बढ़ गई।उन्होने कहा कि केवल एक हॉल या मैदान में मैट बिछाकर योग करने से ज्यादा फायदेमंद पंचतत्वों के साथ जुड़कर योग को किया जाए।

कम हुआ तनाव
अधिकारियों की मानें तो अपने परिवार से दूर जब जवान किसी बड़ी चैलेजिंग जगह पर तैनात होता है तो वह न चाहते हुए भी तनाव में आ जाता है,लेकिन पिछले एक महीने के दौरान योगअभ्यास के बाद जवानों ने खुद में काफी बदलाव महसूस किया।

खासकर दो दिन पहले तैयार किए गए इस ट्रैक पर चलने का अनुभव उनका अलग ही है। जवानों ने कहा कि जब नंगे पैर वे पानी, रेत, मिट्टी, कंकड और लकड़ी पर चलते हैं तो एक्यूप्रेशर से उनके शरीर को काफी रिलेक्श मिलता है। साथ ही बचपन की तरह फिर एक बार सीधे प्रकृति से जुड़ गए।