8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीब बच्चे भी अब अंग्रेजी माध्यम से करेंगे शिक्षा ग्रहण

नई सुविधा

2 min read
Google source verification
system

जांच... अंग्रेजी माध्यम वाले सरकारी स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम।

राजनांदगांव / खैरागढ़. ब्लाक मुख्यालय में अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले प्राथमिक शाला और माशा के कक्षा एक और कक्षा की तैयारियों की व्यवस्था एसडीएम सीपी बघेल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण की। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश मे 153 स्कूलों में इस साल हर ब्लाक मुख्यालय के दो शासकीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जानी है जिसके लिए शहर के प्राशा में क्र.एक और कक्षा छह के लिए आंग्ल पूर्व माशा का चयन शासन स्तर पर किया गया है। दोनों स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा की शुरूआत इस सत्र से की जा रही है। स्कूलों में दोनों कक्षाओं के संचालन व्यवस्था के लिए एसडीएम बघेल ने स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

लगातार मानिटरिंग अधिकारी कर रहे
एसडीएम ने अंग्रेजी माध्यम को सफल बनाने अधिक से अधिक छात्रो को प्रवेश दिलाने पर जोर देते कहा कि शहर मे आर्थिक रूप से कमजोर पालकों को अपने बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए शासकीय व्यवस्था की जानकारी देकर संपर्क कर छात्रों को प्रवेश दिलाने प्रयास करने कहा। दोनों कक्षाओं के संचालन में अंग्रेजी शिक्षकों की व्यवस्था की जानकारी भी एसडीएम ने शिक्षा अधिकारी से ली। शिक्षकों की व्यवस्था संबंधी जानकारी बीईओ महेश भुआर्य ने देते बताया कि फिलहाल तैयारी के साथ-साथ पूरे ब्लाक से प्रवेश के लिए छात्रों और पालकों से संपर्क जारी है समय सीमा में कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

सुधार के लिए त्वरित व्यवस्था करने कहा
आंग्ल पूर्व माशा पहुंचे एसडीएम बघेल ने अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले कक्षा छह की जानकारी ली। कमरे में बेहतर व्यवस्था बनाने के साथ-साथ साफ-सफाई, रंगरोगन कराने के निर्देश भी दिए। कक्षा छह में फिलहाल लगभग छह छात्रों का प्रवेश हो पाया है। शिक्षा अधिकारी महेश भुआर्य सहित प्रपा से बघेल ने इसमें ज्यादा तेजी लाने, पालकों से भी संपर्क करने के साथ समय सीमा में तैयारी पूरी कर कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए। प्राशा एक में कक्षा पहली के अंग्रेजी माध्यम से संचालन होने वाले कमरे मे अव्यवस्था देख एसडीएम बघेल ने त्वरित रूप से साफ-सफाई कर रंगरोगन कराने, छात्रों को बेहतर परिवेश मिले ऐसी व्यवस्था बनाने निर्देश बीईओ को दिए।