राजनंदगांव

रात भर तीन नाबालिग लड़कियां घर से थीं गायब, परिजन पुलिस से बोले – हमारी बेटियों को जल्दी खोजो…

CG News: पीएफ नंबर दो अक्षिता के पास तीनों लड़कियां संदिग्ध अवस्था में अकेली बैठी हुई पाई गई। पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम बताने पर कोतवाली पुलिस को जानकारी देकर उके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया।

less than 1 minute read

Rajnandgaon Crime News: रविवार को शहर के लखोली क्षेत्र निवासी तीन नाबालिग लड़कियों के अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकलने की जानकारी सामने आई थी। आरपीएफ थाना प्रभारी तरुणा साहू टीम के साथ अलर्ट हुईं और नाबालिगों की तलाश शुरू की। तीनों नाबालिक को आरपीएफ की टीम रात में रेलवे स्टेशन से बरामद की और उनकी पहचान करा कर उसके परिजनों के हवाले किया।

आरपीएफ प्रभारी तरुणा ने बताया कि रविवार को कोतवाली थाना से सूचना मिली कि लखोली एरिया की तीन नाबालिग लड़की दोपहर 12 बजे अपने परिजनों को बिना सूचना दिए घर से निकल गई हैं। सूचना पर आरपीएफ थाना प्रभारी तरूणा साहू द्वारा अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन व परिसर में गहनता से चेकिंग की गई। तीनों लड़कियां संदिग्ध अवस्था में बैठी मिलीं। पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम बताने पर कोतवाली पुलिस को जानकारी देकर उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया।

Also Read
View All

अगली खबर