राजनंदगांव

कोलिहापुरी में वार्षिकोत्सव पर पाक्सो एक्ट के लिए हुई कार्यशाला …

बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साह से लिया हिस्सा
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2020, 9:58 AM IST
Workshop for Paxo Act on annual festival in Kolihapuri ...
कोलिहापुरी में वार्षिकोत्सव पर पाक्सो एक्ट के लिए हुई कार्यशाला ...

राजनांदगांव. डोंगरगढ़ ब्लॉक के कोलिहापुरी (मेढ़ा) में शासकीय प्राथमिक शाला का वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर पाक्सो अधिनियम की जानकारी भी बच्चों को दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रविंद्र अग्रवाल थे। ग्राम सरपंच रंभादेवी वर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। प्राथमिक स्कूल की प्रधान पाठिका श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदामा चंद्रवंशी और उपाध्यक्ष महेंद्र सिन्हा ने संस्था की समस्याओं को लेकर अतिथियों को जानकारी देते हुए जर्जर हो चुके शाला भवन की मरम्मत का आग्रह किया।

शीघ्र दूर होगी समस्या

नवनिर्वाचित जनपद सदस्य अग्रवाल और सरपंच वर्मा ने जर्जर शाला भवन के शीघ्र निर्माण की घोषणा की। अतिथियों ने कहा कि संस्था में बच्चों को अध्ययन के दौरान किसी तरह की समस्या न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।

हुए रंगारंग कार्यक्रम

प्राथमिक और माध्यमिक शाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के नृत्य को तैयार करने का काम शिक्षिका संध्या मिश्रेकर, पूर्णिमा देवांगन, दुर्गा यादव, दुर्गा चंद्रवंशी और सोनिया साहू ने किया है। वार्षिकोत्सव के साथ ही बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा और किशोर न्याय अधिनियम के तहत व्याख्यान का आयोजन हुआ। मोटीवेशनल स्पीकर शरद श्रीवास्तव ने पाक्सो एक्ट पर जानकारी दी। पाक्सो एक्ट को लेकर कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पाठिका श्वेता श्रीवास्तव ने विशेष रूप से आयोजित किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच पति धनराज वर्मा, संकुल समन्वयक मोहन साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सेवाराम साहू, छत्रपाल साहू सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक और माध्यमिक शाला के शिक्षकों तरूण भीमगढ़े, संतोष सहारे, जितेंद्र साहू, नीरजबाला डोंगरे, दुर्गा यादव, संध्या मिश्रेकर, दुर्गा चंद्रवंशी, पूर्णिमा देवांगन का योगदान रहा।

Updated on:
7 Mar 2020, 9:58 AM IST
Published on: