राजनंदगांव

Train Accident: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, इधर यात्रियों ने स्टेशन में किया हंगामा

Train Accident: मुसरा और जटकन्हार के बीच रोक दिया गया था। मालगाड़ी को पासिंग देने के चक्कर में यात्री गाड़ी की रफ्तार रोकी जा रही है। इससे कामकाजी लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
2 min read
Train Accident

Train Accident: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। जीआरपी चौकी राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात पुरुष की ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। यह घटना रेलवे स्टेशन के बकाल क्षेत्र में पोल नंबर 905/24 डाउन लाइन पर हुई।

घटना की सूचना स्टेशन मास्टर राजनांदगांव ने मेमो के माध्यम से जीआरपी को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जीआरपी ने धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी की ओर से आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

लोकल ट्रेन रोक यात्रियों ने स्टेशन में कर दिया हंगामा

गोंदिया से रायपुर तक चलने वाली लोकल ट्रेन 68724 को बार-बार मालगाड़ी को पासिंग देने के लिए आउटर में रोके जाने से यात्री नाराज हो गए। शुक्रवार सुबह गुस्साए यात्रियों ने मुसरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन के सामने जमकर हंगामा किया। इसके चलते २२ मिनट तक ट्रेन स्टेशन में ही रूकी रही। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन पहले से ही देरी से चल रही है। कामकाजी लोग इस ट्रेन में सफर करते हंै। इसके बाद भी ट्रेन को मुसरा और जटकन्हार के बीच रोक दिया गया था। मालगाड़ी को पासिंग देने के चक्कर में यात्री गाड़ी की रफ्तार रोकी जा रही है। इससे कामकाजी लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को आउटर में रोकने से देरी हो चुकी थी। इस वजह से स्टेशन में पहुंचने के बाद विरोध करते हुए हंगामा किया गया। बताया कि यह समस्या एक दिन की नहीं है बल्कि आए दिन ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है। डाउन लाइन में ट्रेन के सामने प्रदर्शन किए जाने से अन्य ट्रेनों की टाइमिंग भी प्रभावित हुई। राजनांदगांव स्टेशन प्रबंधक राजेश बर्मन ने बताया कि लोकल ट्रेन के मुसरा स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों की ओर से हंगामा किया गया था।

Updated on:
11 Apr 2026 04:42 pm
Published on:
11 Apr 2026 04:42 pm