राजसमंद

आखिर किसमें था जहर, जिससे एक साथ स्कूल के 58 बच्चों को हुई फूड पॉइजनिंग ?

रामावि पुनावली में छात्रों के एकाएक बीमार होने से मचा हडक़ंप
2 min read
crime news,Rajsamand,Rajsamand Hindi news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,Rajsamand police,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,rajsamand crime news,
दूध, पोषाहार या बर्तन ठीक से साफ नहीं करने से हो सकती है फूड पॉइजनिंग, बीमार 58 छात्रों की सेहत में सुधार

राजसमंद. साकरोदा पंचायत के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पुनावली में विषाक्त आहार खाने से सोमवार को करीब पांच दर्जन छात्र छात्राएं बीमार हो गए। दूध व अक्षय पात्र का खाना खाने के बाद एक के बाद एक कर कई बच्चे पेट दर्द की शिकायत के साथ उल्टियां करने लग गए। सूचना पर उपखंड अधिकारी के साथ चिकित्सा दल भी विद्यालय पहुंच गया, जहां प्राथमिक उपचार कर सभी को आरके जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार है। जानकारी के अनुसार रामावि पुनावली में सुबह दूध पीने के बाद इंटरवेल के दौरान अक्षय पात्र फाउंडेशन से आया पैकिंग पोषाहार खाया। उसके करीब 11 बजे बाद कई छात्रों ने पेट दर्द की शिकायत की और देखते ही देखते कई बच्चे उल्टिया करने लग गए। इस पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुखराम व शेरसिंह ने मौके पर पहुंच कर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर मौके पर ही प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। बाद में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिठालाल मीणा चिकित्सा दल के साथ पुनावली विद्यालय पहुंच गए, जहां छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच शुरू करने के साथ उन्हें निजी वाहनों से विद्यालय के लिए रवाना कर दिए। इधर, सूचना पर उपखंड अधिकारी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पकंज गौड़ मौके पर पहुंच गए, जहां बच्चों, अभिभावकों व चिकित्सा दल से जानकारी लेने के बाद आरके जिला अस्पताल पहुंच गए।

कई बच्चे चले गए घर
विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक सोमवार को 77 छात्र छात्राएं आए, जिन्होंने सुबह दूध भी पीया और बाद में पोषाहार भी लिया। तबीयत बिगडऩे के बाद कई बच्चे घर चले गए, जिसकी वजह से भी विद्यालय के साथ पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी तादाद मेंं ग्रामीण विद्यालय में पहुंच गए। फिर प्रधानाचार्य उदयलाल रेगर ने समझाइश करते हुए बच्चों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाए। शाम करीब चार बजे तक बच्चों को लाते रहे।

दूध-पोषाहार के नमूने लिए
चिकित्सा दल ने विद्यालय में दूध, रोटी, पानी, चावल, दाल व सब्जी के नमूने ले लिए, जिनकी जांच के लिए फोरेंसिक लेब भेजे जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि दूध, पानी या पोषाहार की गुणवत्ता में गड़बड़ थी और उसी आधार पर अग्रिम जांच व कार्रवाई होगी।

गांव में अफरा-तफरी, दहशत
पुनावली विद्यालय के आहार जहरीला होने की सूचना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों के जेहन में डर व दहशत व्याप्त हो गई। बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और शिक्षकों के प्रति रोष भी जताने लगे। इस कारण ग्रामीणों की कई शिक्षकों से तनातनी भी हो गई।

फुड पॉइजनिंग से बीमार
पुनावली विद्यालय में फुड पॉइनिंग से बच्चे बीमार हो गए। मौके पर बच्चों के स्वास्थ्य जांच करते हुए जिला अस्पताल पहुंचा गया। पेट दर्द, उल्टी व दस्त हुई। आखिर जहरीला क्या था। इसके लिए दूध, पानी व अक्षर पात्र से सप्लाई हुए पोषाहार के नमूने ले लिए है, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
डॉ. मिठालाल मीणा, खंड चिकित्सा अधिकारी राजसमंद

Updated on:
10 Jul 2018 09:09 am
Published on:
10 Jul 2018 09:08 am