राजसमंद

5G Service : राजस्थान के इस शहर से प्रारंभ होगी 5 जी सेवा

- रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 5जी सर्विस नाथद्वारा से शुरू करने के दिए संकेत

less than 1 minute read
नाथद्वारा- श्रीनाथजी के दर्शन के दौरान मुकेश अंबानी का प्रसाद प्रदान कर व रजाई ओढ़ाकर समाधान कराते हुए।

नाथद्वारा. रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 5जी सर्विस श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा से शुरू करने के सोमवार को संकेत दिए। अम्बानी यहां प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। इस दौरान रिलायंस जिओ मोबाइल की 5जी इंटरनेट सुविधा का आगाज करने का गणेश नाथद्वारा से ही करने की संभावना जताई। तिलकायत पुत्र विशाल बावा से कई विषयों पर चर्चा भी की। विशाल बावा ने अंबानी की माता कोकिलाबेन के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। मंदिर मंडल की उपाध्यक्ष कोकिला बेन इन दिनों लंदन में मुकेश अम्बानी द्वारा खरीदे गए महल में रह रही हैं। मुकेश अंबानी कोरोनाकाल के बाद दर्शन करने पहली बार आए हैं। उनके साथ उद्योगपति मनोज भाई मोदी और अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी साथ थीं। इससे पहले शाम को अम्बानी ने प्रभु श्रीनाथजी की आरती की झांकी के दर्शन किए। अम्बानी अपने मित्रों के साथ मुंबई से विशेष विमान से शाम को डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से उनकी कारों का काफिला सीधे श्रीनाथजी मंदिर के मोतीमहल चौक में पहुंचे। उन्होंने प्रभु की आरती की झांकी के दर्शन का लाभ लिया। दर्शन के दौरान अम्बानी ने गोल देहली पर खड़े रहकर प्रभु के स्वरूप को निहारा। उन्होंने देहरी पर भेंट भी रखी। विशेष दर्शन में होने वाली ठाकुरजी की आरती उतारे जाने तक वहीं खड़े रहे अंबानी कई बार हाथ जोड़ कर अपने आप को धन्य महसूस कर रहे थे। यहां से निधि स्वरूप लाडले लालन मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन कर भेंट रखी। दर्शन के बाद महाप्रभुजी की बैठक में पहुंचकर अम्बानी ने तिलकायत राकेश गोस्वामी के पुत्र विशाल बाबा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अम्बानी को सिर पर फेंटा बांध व रजाई ओढ़ाकर प्रसाद प्रदान कर समाधान किया।

Published on:
13 Sept 2022 10:23 am
Also Read
View All