राजसमंद

8वीं बोर्ड आवेदन में 16 वर्ष से ज्यादा आयु के विद्यार्थियों को मिली राहत

सरकार ने दी आयु में शिथिलता, 30 नवम्बर तक होंगे आवेदन
less than 1 minute read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news rajsamand,Latest hindi news rajsamand,
8वीं बोर्ड आवेदन में 16 वर्ष से ज्यादा आयु के विद्यार्थियों को मिली राहत

राजसमंद/आईड़ाणा. आठवीं कक्षा के लिए होने वाली प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा 2019 में 16 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को आवेदन करने की छूट दे दी गई है। ऐसे में 16 वर्ष से अधिक आयु के नियमित विद्यार्थी अब परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने पहले 16 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान ही आयु की अनिवार्यता लागू करने से 2002 से पूर्व जन्मे विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में विद्यार्थियों एवं संस्था प्रधानों को हो रही परेशानी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अधिकतम आयु 16 वर्ष से कुछ अधिक वाले विद्यार्थियों की सूचना मांगी थी। विभाग की ओर से 26 नवम्बर को आदेश जारी कर आयु में शिथिलता प्रदान की गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर
आठवीं कक्षा के लिए होने वाली वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के तौर पर ‘प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा‘ के आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर रात्रि 12 बजे तक है।

इनका कहना
विभाग के निर्देशानुसार आठवीं में 16 वर्ष से अधिक आयु वाले विद्यार्थी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को विभाग की ओर से आयु में छूट दी गई है।
शांतिलाल जाट, परीक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नाथद्वारा

Published on:
29 Nov 2018 11:57 am