राजसमंद

पहले दो बदमाशों ने खूब किया नशा, फिर निर्दोष विक्षिप्त पर पत्थर पटक कर दी थी हत्या

रेलमगरा में सडक़ किनारे मिले रक्तरंजित शव का मामला
less than 1 minute read
A man murder,rajsamand latest news,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,Crime News rajsamand,rajsamand crime news,
पहले दो बदमाशों ने खूब किया नशा, फिर निर्दोष विक्षिप्त पर पत्थर पटक कर दी थी हत्या

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

रेलमगरा में सोमवार सुबह एक विक्षिप्त युवक के सिर पर पत्थर पटक कर निर्मम हत्या कर दी। वारदातों के 12 घंटे की समयावधि में रेलमगरा पुलिस ने हत्या का राजफाश करते हुए नशे के आदी दो बदमाशो को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

नाथद्वारा पुलिस उप अधीक्षक रोशन पटेल ने बताया कि रेलमगरा निवासी किशोर ;28द्ध पुत्र रामलाल भील का सुबह छह बजे सडक़ किनारे खून से लथपथ शव मिला। घटना स्थल की बारीकी से जांच की गई। पत्थर पटक कर उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया और हड्डियां बाहर निकल आई। फर्श भी खून से सन गई। पुलिस ने गहन पूछताछ करते हुए रेलमगरा निवासी सुरेश उर्फ लाला ;28द्ध पुत्र गोटूलाल प्रजापत व रेलमगरा निवासी अजय ;25द्ध पुत्र नन्द लाल वाल्मिकी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही हैए जिसमें अभी तक कोई खुलासा नहीं किया। प्रारंभिक पूछताछ में अत्यधिक नशे हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

पांच वर्ष से विक्षिप्त था मृतक
मृतक किशोर करीब पांच वर्ष से मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो अक्सर घर से निकल जाता और बाजार में मांग कर पेट भरता। परिजन कई बार घर भी ले जाते, मगर वह वापस घर से निकल जाता।

पत्नी-बच्चे हो गए बेसहारा
किशोर की मृत्यु होने से उसकी पत्नी व दो बच्चे बेसहारा हो गए। किशोर के कुछ वर्षों से दिमागी संतुलन खोलने के बाद घर गुजारे को लेकर पत्नी को काफी आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब पत्नी व बच्चों के पालनपोषण पर संकट खड़ा हो गया।

Published on:
16 Apr 2019 09:55 am