राजसमंद. पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 29 मार्च, 2026 को जिला पुलिस द्वारा एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कलाल के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों की 44 टीमों का गठन कर व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत मुख्य रूप से संपत्ति संबंधी अपराधों […]
राजसमंद. पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 29 मार्च, 2026 को जिला पुलिस द्वारा एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कलाल के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों की 44 टीमों का गठन कर व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत मुख्य रूप से संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधियों एवं विभिन्न प्रकरणों में वांछित आरोपियों को टारगेट किया गया। इस दौरान 150 से अधिक पुलिस बल की तैनाती करते हुए 44 टीमों ने जिलेभर में कुल 314 स्थानों पर दबिश दी।
इस सघन कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 118 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें स्टैंडिंग वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी से जुड़े आरोपी भी शामिल हैं। अभियान के दौरान लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत 5 नए प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 3 प्रकरण एक्साइज एक्ट तथा 2 प्रकरण आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किए गए। इसके साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त हिस्ट्रीशीटरों (एचएस) की भी सघन जांच की गई। अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। वहीं अभियान के दौरान कुल 4 एमपीआर का निस्तारण भी किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, पुलिस की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराना तथा अपराधियों और असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा।