राजसमंद

CELLUT : 13 सेना के जवानों का दल साईकिल यात्रा करते हुए पहुंचा हल्दीघाटी, किया माटी को नमन

वीर योद्धाओं के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले

2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,latest hindi news,rajsamand samachar,rajsamand news in hindi,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

खमनोर. राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को आत्मसात करने, वीर योद्धाओं से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से जोधपुर से कोनार्क एडी बिग्रेडियर के 13 जवानों का दल शुक्रवार को कैप्टन शाह के निर्देशन में साईकिल यात्रा करते हुए हल्दीघाटी पहुंचा। माटी को नमन कर तिलक लगाया। दल का यहां स्वागत किया गया। दल दोपहर को हल्दीघाटी पहुंचा। जहां पर उन्होंने हल्दीघाटी का अवलोकन कर महाराणा प्रताप से जुड़ेे ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर प्रताप के चरणों में नमन-वंदन किया। जवानों ने बताया कि वीर प्रताप का जीवन सभी के लिए बहुत ही प्रेरणा दायक है। प्रताप ने अपनी मातृभूमि के रक्षार्थ अपने समूचे जीवन को मेवाड़ के प्रति समर्पित कर मेवाड़ के स्वाभिमान की रक्षा कर की। इस दौरान हल्दीघाटी में आने वाले पर्यटकों ने भी जय हिंद के उदघोष के साथ सभी का स्वागत किया। कस्बे में संचालित पुलिस थाना परिसर में भी सभी सेना के जवानों का पुलिस की ओर से स्वागत किया गया।

2200 किलोमीटर की करेंगे यात्रा
कैप्टन शाह ने बताया कि दल कुल 2200 किलोमीटर की यात्रा कर राजस्थान के सभी ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन करेंगे। वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करेंगे। यात्रा के उद्देश्य के बारे में सेना के जवानों ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य वीर योद्धाओं के इतिहास के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर, उन्हें जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र सुरक्षा की दिशा में आगे बढऩा है।

जियारत के लिए जायरीनों का जत्था रवाना
कुंवारिया. यहां के रेलवे स्टेशन बस्ती से इराक के बगदाद शरीफ की जियारत करने के लिए जायरीनो का एक जत्था शुक्रवार को कस्बे से रवाना हुआ। बस्ती के हाजी युसुफ खांजी, हजानी आमना बेगम आदि जायरीन दस दिन के लिए यहां से रवाना हुई। इस दौरान सलीम मेव, जमील खां मेव, आशिफ मोहम्मद, पीर खां, इमाम मम्मदूद आलम, मोबिन खां, वसीम खां, इकबाल खां मीर आदि ने उनका स्वागत कर रवाना किया।

शिविर 20 को
मोही. स्थानीय कस्बे में एक दिवसीय नि: शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन श्रीजवाहर बाल मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राष्ट्रीय मुख्य स्वास्थ्य व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में २० मार्च को आयोजित किया जाएगा। जानकारी श्रीजवाहर बाल मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्थाप्रधान दिलिप पाराशर ने दी।

Published on:
18 Mar 2018 04:07 pm