राजसमंद

मन लागो यार फकीरी में… भजन पर झूम उठे श्रद्धालु

लोदा में देर रात तक चली भजन संध्या
less than 1 minute read
Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand news in hindi,
मन लागो यार फकीरी में... भजन पर झूम उठे श्रद्धालु

राजसमंद. खमनोर क्षेत्र के सलोदा गांव में अम्बामाताजी के मंदिर पर भजन संध्या व प्रसादी का आयोजन हुआ। भजन संध्या का शुभारम्भ महेश माली ने गणपति वंदना व गुरु वंदना से किया। मुख्य गायक कलाकार पिन्टू सेन ने पांच पाना रो बिड़लो, रमता आओ रे भेरुनाथ, सलोदा में बिराजे अम्बे मांए लगो मन यार फकीरी में आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। हिना वैष्णव ने मैं तो दौड़ी-दौड़ी मंदरिया में आउं मारी मांए कानूड़ो कदी आवे की प्रस्तुति दी। भजनों के साथ कलाकारों ने बालाजी महाराज, माताजी, भेरूजी की झांकिया प्रस्तुत की। गायक मुकेश पालीवाल, सुखलाल सेन, ओमप्रकाश पालीवाल ने भी भजन प्रस्तुत किया। भजन संध्या से पहले प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के गणेशसिंह उठड़, जय अम्बे नवयुवक मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मीलाल राठौड़, बहादुर सिंह, चेतन लक्षकार, शंकर गायरी,पूर्व सरपंच देवीलाल गायरी, उमेश नागदा उपस्थित थे।

नेहा से प्रेरित पन्नाधाय पर गाया भजन
नेहा वैष्णव द्वारा पन्नाधाय पर प्रस्तुत की गई कविता से प्रेरित होकर गायक सेन ने पन्नाधाय पर भजन प्रस्तुत किया।

एक शाम श्रीयादे मातेश्वरी के नाम, भजन संध्या
कुंवारिया. कस्बे के चौपाटी परिसर में प्रजापत समाज व युवा शक्ति के तत्वावधान में एक शाम श्रीयादे मातेश्वरी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या की शुरुआत गायक हीरालाल राव ने गणपति का भजन विघ्ननाशक लंबोदर गणेश.... की प्रस्तुति से की। इसके बाद उन्होंने घुमा दे म्हारा बालाजी घुमड घुमड घोटो भजन सुनाया। गायक आनंद कुमार ने माताजी थांका मंदिरिया में कांई बाजे, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, संावरिया का नाम हजार कई नाम लिखु कंकोत्री आदि भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर भेरूजी स्थानक पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई।

Published on:
06 Feb 2019 11:22 am