राजसमंद

पायलट का प्रहार सीधा मोदी पर कहा: 56 इंच का सीना लेकर घूमने वाले भीगी बिल्ली बन गए

- देवगढ़ में आयोजित ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ कार्यक्रम में बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
2 min read
rajsamand news
पायलट का प्रहार सीधा मोदी पर कहा: 56 इंच का सीना लेकर घूमने वाले भीगी बिल्ली बन गए

राजसमंद/देवगढ़. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में 56 इंच का सीना लिए देशभर में घूमने वाले कर्नाटक एवं गुजरात चुनाव के बाद भीगी बिल्ली बने हुए है। बीजेपी ने जनता को गुमराह किया है। पायलट गुरुवार को देवगढ़ के करणी माता मेला मैदान पर ‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ कार्यक्रम के तहत आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने राजस्थान की वसुंधरा सरकार पर भी निशाना साधा। बोले मुख्यमंत्री प्रदेश के किलों को खाली करवाकर होटलें बनवा रही हैं। किसान व आम लोगों की ओर उनका ध्यान ही नहीं है। देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों ने किसानों का ऋण माफ कर दिया है, लेकिन भाजपा सरकार वाले राजस्थान में ऋण भी महज 50 हजार रुपए तक का ही माफ किया गया है। इसे लागू करने में भी सालभर लगा दिया गया। किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार पर दमनकारी नीतियां अपने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसी का नतीजा है कि गत चार साल में हुए उप चुनाव में 22 में से 20 सीट भाजपा को हारनी पड़ी।

तोड़-फोड़ के बाद नगर पलिका परिसर पर धरना
-वाल्मीकी समाज ने किया प्रदर्शन, सफाई कर्मियों की भर्ती पर अनियमितता का आरोप
देवगढ़. जिले के देवगढ़ नगरपालिका में वाल्मीकी समाज की महिलाओं ने गत दिवस नगरपालिका कार्यालय में तोडफ़ोड़ की गुरुवार को पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं का आरोप है कि एक पार्षद के परिवार के चार सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई जबकि कई वाल्मीकी समाज को नजरांदाज किया गया। महिलाएं हाथों में डंडे और झाडू़ लेकर नारे लगाते हुए नगरपालिका कार्यालय पहुंची और वहां रखे कम्प्यूटरों को फेंक दिया, गमलों, मटकों, परिसर में रखी टेबल कुर्सियों को तोड़ दिया। उन्होंने कूलर नीचे गिरा दिए और टेबलों पर रखी जरूरी फाइलें, कागजात को बाहर फेंक दिया, जिससे सभी कागजात बारिश के पानी से गीले हो गए। कार्यालय में हर तरफ समान बिखरा हुआ नजर आ रहा था, पूरा कार्यालय अस्त व्यस्त कर दिया। समाजजनों ने नगरपालिका के कार्मिक और वाल्मीकी समाज के ही एक पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही भारी पुलिस जाप्ते ने स्थिति सम्भाल ली तथा समझाइश की, इसके बाद वे मुख्य द्वार पर ताला लगाकर वहीं धरने पर बैठ गई, धरना गुरुवार को भी जारी रहा।
कर्मचारियों ने सुरक्षा की गुहार लगाई
नगरपालिका में चले इस घटनाक्रम के बाद पालिका कर्मचारी घबरा गए। पालिका कर्मचारी मनोज भारद्वाज, धर्मसिंह ने तुरन्त हमले की पूरी जानकारी कलक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी को देकर अपनी ओर पालिका की संपत्ति की सुरक्षा की मांग की।

Published on:
19 Jul 2018 06:21 pm