राजसमंद

राजस्थान गौरव यात्रा से पहले राजसमंद शहर को गौरवमयी दिखाने की मशक्कत

सडक़, स्वच्छता व बेतरतीब मंडराते मवेशियों को हटाने के उठाए कदम जिला प्रशासन के साथ नगर निकाय, पीडब्लूडी के अफसर जुटे तैयारी में
2 min read
vasundhara raje news,CM vasundhara raje,Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,Rajasthan BJP government,rajsamand latest news,bjp rajasthan,rajsamand latest hindi news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,
राजस्थान गौरव यात्रा से पहले राजसमंद शहर को गौरवमयी दिखाने की मशक्कत

राजसमंद. राजस्थान गौरव यात्रा में राजसमंद शहर को गौरवमयी दिखाने के लिए नगरीय निकाय के साथ जिला प्रशासन ने भी मशक्कत शुरू क दी। सडक़ सुदृढ़ीकरण के साथ साफ, सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के संभावित रूट में आने वाले तमाम शौचालयों की गन्दगी हटाने के साथ ही रंग रोगन कर चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही शहर की तंग गलियों से लेकर मुख्य सडक़ पर बेतरतीब विचरण करने वाले मवेशियों को काइन हाउस में बंद करने का नगरपरिषद ने सख्त कदम उठा लिया है।
4 अगस्त को जेके स्टेडियम राजसमंद में भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगमन को लेकर पूरा जिला प्रशासन का प्रशासनिक अमला वीआईपी व्यवस्थाओं में जुट गया है। कलक्टर श्यामलाल गुर्जर के निर्देशन में जिला पुलिस, नगरीय निकाय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्व एवं चिकित्सा महकमे के अधिकारियों की जिम्मेदारिया तय कर गई है। गढबोर में मुख्यमंत्री के चारभुजानाथ दर्शन, गौरव यात्रा की शुरुआत से लेकर राजसमंद में सभा, श्री द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन तक के संभावित शिड्यूल को लेकर नगरपरिषद द्वारा साफ सफाई, रंग रोगन, क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत के कार्य अंतिम चरण में है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता सभा स्थल के आस पास पार्किंग, सडक़ मरम्मत व समतलीकरण, सडक़ किनारे गे्रवल डालने के कार्य में जुट हुआ है। आपात चिकित्सा प्रबंध को लेकर चिकित्सा दल सदैव अलर्ट रहेगा। चिकित्सकों के साथ नर्सिंग स्टाफ जरूरी दवाइयों व उपकरणों व एम्बुलेंस के साथ रहेंगे।

चप्पे- चप्पे पर रहेगी पुलिस
मुख्यमंत्री की यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त तैयारी कर ली है। इसके लिए गढबोर में चारभुजा मंदिर, पूजा स्थल, राजसमंद में सभा स्थल, श्री द्वारकाधीश मंदिर दर्शन व अन्य संभावित कार्यक्रमों के लिए अलग अलग पुलिस की टुकडिय़ा तैनात रहेगी। यात्रा में एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस, आरपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस फोर्स रहेगी। कलक्टर द्वारा एसडीएम व तहसीलदारों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया जा रहा है, जिनके नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा और उसी अनुरुप सुरक्षा के प्रबंध होंगे।

मेवाड़ क्लब के बगल में पार्किंग
सभा स्थल पर लोगों को लाने व ले जाने वाली बसों की पार्किंग मेवाड़ क्लब के बगल में होगी, जहां नगर निकाय व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी चलाकर समतलीकरण कर लिया है। साथ ही फोरलेन से स्टेडियम के द्वार तक सडक़ किनारे मिट्टी डाली जा रही है।

स्टेडियम के वैकल्पिक रास्ते खोले
सभा स्थल में भारी भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम के चारों ओर वैकल्पिक रास्ते भी खोले जा रहे हैं। चौतरफा रास्ते होने से आपात स्थिति में किसी पीडि़त को भी आसानी से बाहर ले जाया जा सकेगा और लोगों को भी कोई असुविधा नहीं होगी।

Published on:
31 Jul 2018 11:43 am