राजसमंद

भाजपा-कांगे्रस की मिलीभगत और साजिश से समाज में बढ़ रही साम्प्रदायिकता

बसपा का सम्मेलन में पूर्व राज्यसभा सांसद व बसपा प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली बोले
2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand local news,rajsamand news hindi,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,
भाजपा-कांगे्रस की मिलीभगत और साजिश से समाज में बढ़ रही साम्प्रदायिकता

देवगढ़. नगर में मंगलवार दोपहर को बस स्टैंड के पास स्थित रेगर समाज के भवन में बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा व विधानसभा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद व पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा की मिलीभगत से ही देश में साम्प्रदायिकता का माहौल बढ़ता जा रहा है। इसमें खासकर दलितों, पिछड़ो व अल्पसंख्यकों, किसानों व जरुरतमंदों पर अत्याचारों की झड़ी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इनसे बचने ओर इन्हें सबक सिखाने के लिए बहुजन समाज पार्टी को राज्य व देश में मजबूत बनाने की जरूरत है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्ष्मण खटीक ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, जाट भाईचारा कमेटी अध्यक्ष सतपाल चौधरी, उदयपुर संभाग मुख्य जोन प्रभारी सुमरत जहाजी थे। इस दौरान जिले के समस्त लोकसभा, जिला, जिले की पूरी कमेटी, विधानसभा अध्यक्ष रामलाल भाट व भीम विधानसभा की पूरी कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन जिला प्रभारी घनश्याम सालवी ने किया।

मुस्लिम समाज ने किया स्वागत
सभी का जामा मस्जिद स्थित मदरसा रजाउल मुस्तफा में पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। यहां मौलाना इरशाद रजा, यूसुफ मोहम्मद मंसूरी, गुलजार अहमद, आशिक शाह, मुश्ताक शोरगर, आबिद शैख, इरफान शैख, चांद मोहम्मद, फारूक मोहम्मद शाह, उस्मान शैख, हकीम खान, लाल मोहम्मद, दिलदार शैख, अफरोज शैख, आशिक खान, आसिफ मोहम्मद शाह, रहीम फौजदार मौजूद थे।

प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान
रेलमगरा (एसं.). कस्बे के चामुंडा माता मंदिर परिसर में पूर्व तैयारी बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए। अध्यक्षता नाथद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि पीसीसी सदस्य वीरेंद्र वैष्णव ने कहा कि घर-घर जाकर ग्रामीणों को लाकर रैली को महारैली में परिवर्तन करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इस दौरान उपाध्यक्ष किशनलाल जाट, पंसस. श्रीराम विजयवर्गीय, पूर्व उपप्रधान पृथ्वीराज मेनारिया, हमीद खां मंसूरी, पृथ्वीराज पुरोहित, फतह मोहम्मद, शंकर जाट, हमीद मोहम्मद रंगरेज, शान्तिलाल विजयवर्गीय, लोकेश सुखवाल, राजेया विजयवर्गीय, अशोक सोनी, दिलीप तलेसरा आदि मौजूद थे।

बूथ स्तर से लोगों के भाग लेने की बनाई रणनीति
कुंभलगढ़. चारभुजा में कांग्रेस के जिला स्तरीय किसान महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार एवं जिला महामंत्री वीरेंद्र वैष्णव के निर्देशन में कांग्रेस की बैठक हुई। प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को सभा में भाग लेने एवं लाने की कार्य योजना बनाकर जिम्मेदारियां दी गई। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण देने की योजना बनाई गई। पूर्व विधायक परमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चारभुजानाथ ने कांग्रेस को गढ़बोर में सम्मेलन करने का आशीर्वाद दिया है, जिसे सफल बनाकर कुंभलगढ़ की शान बढ़ाएं। जिला महामंत्री वैष्णव ने कहा कि प्रत्येक समाज का व्यक्ति प्रत्येक बूथ से रैली में भाग लेने से ही सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित होगी। इस दोरान पूर्व प्रधान सूरतसिंह दसाणा, पूर्व जिला प्रमुख मदन गुर्जर, हरीश सुथार, महिला अध्यक्ष सुंदर गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, पेमाराम भील, मिठालाल, योगेंद्रसिंह परमार, मयंक जोशी, मोड़सिंह बल्ला उपस्थित थे।

Published on:
27 Sept 2018 10:43 am