राजसमंद

राजस्थान में किसान रैली के दौरान हादसा, पूर्व सांसद की कार से टकराई नेता प्रतिपक्ष डूडी की गाड़ी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2018, 12:55 PM IST
cars of former MP and opposition leader collided during Kisan Rally
cars of former MP and opposition leader collided during Kisan Rally

राजसमंद। नाथद्वारा में किसान रैली के आगे बढ़ने के दौरान CWC सदस्य उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर मीणा की कार कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की कार से टकरा गई। आपको बता दें कि रघुवीर मीणा व रामेश्वर डूडी दोनों बस में सवार थे। मीणा की कार में जयपुर व दिल्ली से आई मीडिया टीम के सदस्य सवार थे। हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिर भी एहतियातन मीणा की कार को नाथद्वारा के लालबाग के रास्ते में रोककर सवारियों को दूसरी गाड़ी में बिठा दिया गया।


बताते चलें कि मेवाड़ के कद्दावर नेता व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में कस्बे में कांग्रेस का किसान सम्मेलन एवं महारैली रविवार को आयोजित की जा रही है। इसको लेकर शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।


सम्मेलन को लेकर यहां मोराणा में 36 गुणा 24 स्वायर फीट का सभा पाण्डाल एवं मंच बनाया गया है। सभा स्थल पर चल रही तैयारियों का शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी डॉ. जोशी सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया था। साथ ही जरूरी निर्देश प्रदान कर अंतिम रूप दिया गया। वहीं, जिले की 7 तहसीलों के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरा दम-खम लगाया जा रहा है। बताया कि सभा स्थल पर बने पाण्डाल में करीब पैंतीस हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। इसके साथ ही सभा स्थल पर पेयजल आदि की भी व्यवस्था की गई है। जबकि, यातायात एवं कानून व्यवस्था के लिए 284 जवानों को तैनात किया गया है। डॉ. जोशी ने पाण्डाल में व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने माहेश्वरी सेवा सदन, चारभुजा मंदिर में दर्शन का रास्ता व चारभुजा मंदिर दर्शन के बाद सभा स्थल तक पहुंचने तक के मार्ग का अवलोकन भी किया। सभा स्थल पर पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार, पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र वैष्णव, हरिसिंह राठौड़, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष युवराज सिंह चौहान, पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर, नाथूलाल विरावत, पूर्व प्रधान सूरतसिंह दसाणा, कुम्भलगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश सुथार, कालुलाल गुर्जर, डालचन्द, सुन्दरलाल कुमावत, दिलीपसिंह राव, धर्मचन्द गुर्जर मौजूद थे।

किसान सम्मेलन को लेकर कई हस्तियां मैदान में, होगा शक्ति प्रदर्शन
चारभुजा में रविवार को हो रहे किसान सम्मेलन को लेकर शक्ति प्रर्दशन के लिए राजसमंद जिले की चारों विधानसभा के कई दावेदार एक दिन पूर्व अपना-अपना जुगाड़ बिठाते नजर आए। इसमें मुख्य रूप से कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से दावेदारी कर रहे उदयपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, आमेट के आईडाणा से दिलीपसिंह राव एवं जालौर निवासी प्रदेश महासचिव खादी एवं ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ नरसिंह पढिय़ार शामिल थे। हालांकि, सत्यनारायण देवपुरा भी दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन वे शक्ति प्रदर्शन वाले मामले में नहीं दिखाई दिए। जबकि, पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार अपने टिकट के लिए पूर्ण आश्वस्त दिखाई दे रहे थे, जिनको कार्यक्रम की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Updated on:
30 Sep 2018, 12:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All