5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस का 2 अक्टूबर से राजस्थान में जनसंपर्क अभियान

www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Nagriya Nikaya Election 2018

कांग्रेस ने भाजपा को दी करारी शिकस्त,प्रत्येक मत की गिनती पर बढ़ती रही समर्थकों की धड़कनें

जयपुर। कांग्रेस महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर से राष्ट्रव्यापी जनसम्पर्क अभियान शुरू करेगी, जो 19 नवम्बर तक चलेगा। करीब डेढ़ माह का अभियान बूथ, ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर तक चलेगा।

इस दौरान पार्टी के लिए फण्ड भी जुटाया जाएगा। इसको लेकर एआइसीसी की ओर से परिपत्र सभी प्रदेश अध्यक्षों को भेजा गया है। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 10 सहयोगी तैयार किए जाएंगे।

प्रत्येक सहयोगी अपने बूथ के 20-25 परिवारों के सम्पर्क में रहेगा। अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को बनाया गया है।

अभियान की सफलता को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला कमेटी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सभी अग्रिम संगठन और प्रकोष्ठ व विभागों के अध्यक्षों को परिपत्र जारी कर निर्देश जारी किए हैं।

जयपुर शहर अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने शनिवार को को ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली। इसमें 2 अक्टूबर से जनसंपर्क अभियान शुरू करने की रणनीति तैयार की गई। लोगों से अभियान में कांग्रेस को वोट देने और आर्थिक सहयोग की अपील की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग