राजसमंद

मवेशियों के आगे ये कैसी बेबसी

चपेट में आने से एक ही दिन में दो महिलाओं समेत तीन घायलनाथद्वारा व कुंवारिया में हुई घटना
2 min read
rajsamand
मवेशियों के आगे ये कैसी बेबसी

नाथद्वारा. शहर में सोमवार को दो महिलाएं जैन उपासरे से प्रवचन सुन घर लौटते समय सडक़ पर झगड़ते मवेशियों की चपेट में आ गई। इससे एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई।
शहर के द्वारकाधीश खिडक़ हाल मुंबई निवासी कमला देवी हिरण पत्नी चुन्नीलाल व वृजपुरा की सुशीला देवी पत्नी करण कोठारी नईहवेली क्षेत्र में स्थित तेरापंथ सभा भवन से सोमवार को प्रात: प्रवचन सुनने के बाद भवन से बाहर निकल सामने ही स्थित रास्ते पर जा रही थी। इसी दौरान दो मवेशी झगड़ते हुए निकले, जिन्होंने दोनों महिलाओं को चपेट में ले लिया। इससे कमला देवी के सिर में गंभीर चोट आई। जबकि, सुशीला देवी को मामूली चोटें आई। इसके बाद वहां उपस्थित समाजजन आदि तुरंत घायल महिला को अस्पताल लेकर गए। उनके सिर में सात टांके आए एवं पीठ व कुल्हे आदि पर भी अंदरूनी चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के सदस्य उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले गए।
घटना को लेकर लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं शहरवासियों ने शहर में सडक़ों पर बढ़ते मवेशियों को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष जताया गया।
मवेशियों की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल
कुंवारिया. भीलवाड़ा-राजसमंद फोरलेन पर मादड़ी चौराहा के निकट मवेशियों के झुंड के अचानक सडक़ पर दौडऩे से रात के समय एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
गंगापुर (भीलवाड़ा) निवासी चमनलाल (26) पुत्र विद्याधर जैन राजसमंद से गंगापुर की ओर बाइक से जा रहा था कि मादड़ी चौराहा के निकट अचानक मवेशियों का झुंड सडक़ पर दौडऩे लगा जिनकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस कुंवारिया के चिकित्साकर्मी धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा राजसमंद फोरलेन पर बड़ी संख्या में मवेशियों के कारण विचरण करते रहने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Published on:
10 Sept 2018 08:27 pm