राजसमंद

कांग्रेस बोली: किसान, युवा व आमजन विरोधी है सरकार

कांग्रेस का मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम
3 min read
Rajsamand news
कांग्रेस बोली: किसान, युवा व आमजन विरोधी है सरकार

राजसमंद. मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम शनिवार रात को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजसमंद द्वारा ग्राम पंचायत धांयला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी व युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कोठारी ने सरकार को युवा, आमजन और किसान विरोधी बताया। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक कार्यकर्ताओं के माध्यम से आयोजित करने का आह्वान किया। बैठक के पश्चात ग्राम पंचायत धांयला के इकाई अध्यक्ष पद पर जोरावर सिंह की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। इस दौरान ओबीसी जिलाध्यक्ष नानालाल सार्दुल, पूर्व सरपंच शंकरलाल पालीवाल, गोवर्धन पालीवाल, रोशन रेगर, बसंतीलाल, युवा नेता दिलीप जोशी, धन सिंह, मांगीलाल रेबारी, रामगोपाल, बजरंग दास वैष्णव, शिव सिंह, गोविंद राजपूत, देवेंद्र रेगर, दिनेश रेगर आदि मौजूद थे।


कार्यकर्ता सम्मेलन
रेलमगरा. कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ही गरीब, गांव एवं किसानों की हितेशी पार्टी है। यह आमजन समझ चुका है। वे रविवार को ओड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी के प्रति आमजन के विश्वास को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को अपनी महत्ती भूमिका निभानी होगी। अध्यक्षता पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने की। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष गोवर्धनलाल सुथार, महामंत्री सोहनलाल यादव, सचिव गोपाल यादव, संगठन मंत्री दीपक सनाढ्य को मनोनीत किया गया। युवा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष दीपेश सनाढ्य, महामंत्री रमेश कीर, सचिव भरत सुथार, संगठन मंत्री बंशीलाल कुमावत को नियुक्त किया। वहीं, ओड़ा में कार्यकारिणी के गठन में अध्यक्ष कमल प्रकाश सिसोदिया, किसान कांग्रेस के इकाई अध्यक्ष वेणीराम कीर, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कालुराम सुथार, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मांगीलाल धोबी, एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोहनलाल भील, एसबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रतनलाल पूर्बिया, ओड़ा बूथ अध्यक्ष भैरूलाल सेन, नारायण गंज बूथ अध्यक्ष सोहनलाल सालवी, अरड़किया बूथ अध्यक्ष कालुसिंह सिसोदिया को मनोनीत किया गया। इस दौरान नाथद्वारा युवा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तलेसरा, विधि प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सनाढ्य उपस्थित थे।

..फिर भी सबसे ज्यादा आहत महिलाएं-रावत
देवगढ़. नगर व ब्लॉक कांग्रेस की बैठक मारू दरवाजा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ.लक्ष्मण सिंह रावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। वे आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करें ओर गांव-गांव जाकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में लोगों को बताएं कि किस प्रकार यह सरकार काम कर रही है। आज राज्य में महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं पर ही हो रहे हैं। मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भवरसिंह चुंडावत ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी, प्रकाश नराणिया, हाजी अब्दुल मजीद शेख, पूर्व प्रधान हमीरसिंह रावत, पार्षद हंसराज कंसारा, राजेश मेवाड़ा, प्रवक्ता मोहनसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।


कांग्रेस का सम्मेलन
कुंवारिया. कांग्रेस के रेलमगरा ब्लॉक अध्यक्ष सुन्दर लाल कुमावत की अध्यक्षता में कुरज पंचायत के खाकल बावजी मंदिर प्रांगण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेलमगरा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सीताराम अहीर, विशिष्ट अतिथि मिठूदीन रंगरेज, रामलाल गायरी थे। ब्लॉक अध्यक्ष कुमावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, मीठूदीन, महासचिव सीताराम आहिर, जमनालाल यादव, सह सचिव महेश तिवारी, संगठन मंत्री शंकर लाल माली को मनोनीत किया। कुरज पंचायत अध्यक्ष मांगीलाल गायरी, महासचिव कैलाशचंद्र वीरवाल, कोषाध्यक्ष बालूराम बैरवा एवं बूथ कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बूथ 187 पर अध्यक्ष अमरराम तिवारी, बूथ 188 पर अध्यक्ष संपतलाल गायरी, 189 अध्यक्ष बाबू खां, 190 पर अध्यक्ष देवीलाल सुखवाल, बूथ 203 अध्यक्ष देवीलाल कुमावत को मनोनीत किया।

Published on:
02 Jul 2018 12:15 pm