राजसमंद

देवगढ़ प्रधान उम्मेदसिंह चुंडावत की मृत्यु : राजसमंद की राजनीति में शोक

भीम विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय राजनीति को लेकर उभरे थे चुंडावत
less than 1 minute read
Rajsamand Hindi news,devgarh news,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,
देवगढ़ प्रधान उम्मेदसिंह चुंडावत की मृत्यु : राजसमंद की राजनीति में शोक

देवगढ़. पंचायत समिति देवगढ़ के प्रधान मोयणा निवासी उम्मेदसिंह चुण्डावत (४४) पुत्र उंकारसिंह का दिल का दौरा पडऩे से शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। प्रधान चुण्डावत को शनिवार शाम पांच बजे सीने में दर्द उठने पर यहां कामलीघाट रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में जांच कराने ले जाया गया। इस दौरान दिल का दौरा पडऩे से चिकित्सक काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचा पाए। इसके बाद उनके शव को देवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। इधर, प्रधान चुण्डावत के निधन का समाचार सुनते ही उनके परिजन, रिश्तेदार एवं देवगढ़ भाजपा के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग चिकित्सालय पहुंच गए। वहीं, उनके निधन का समाचार लगते ही नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर छा गई।

हृदयाघात से चुंडावत का निधन होने के बाद समूचे राजसमंद जिले की राजनीति में शोक की लहर छा गई। भाजपा, कांगे्रस के अलावा प्रशासन से भी कई अधिकारी, कार्मिक चुंडावत के पैतृक गांव मोयणा पहुंच गए। रविवार सुबह उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई, जिसमें राजसमंद के अलावा उदयपुर, भीलवाड़ा से भी बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Updated on:
11 Nov 2018 11:55 am
Published on:
11 Nov 2018 11:55 am