राजसमंद

दिल्ली ने कानपुर को 6 विकेट से हराया

एसटीएल पंचमेश क्रिकेट प्रतियोगिता
less than 1 minute read
Delhi beat Kanpur by 6 wickets
दिल्ली ने कानपुर को 6 विकेट से हराया

प्रमोद भटनागर
नाथद्वारा. शहर के समीप राबचा के मिराज स्टेडियम में मिराज गु्रप के तत्वावधान में चल रही सर्च टेलेंट लीग पंचमेश में हुए एक मुकाबले में देहली यूफ्लेक्स व शुद्ध प्लस कानपुर के बीच मैच खेला गया।
सुरेश साहु ने बताया कि प्रतियोगिता के इस मुकाबले में देहली ने टॉस जीतकर पहले कानपुर को बल्लेबाजी का न्यौता दिया । कानपुर ने निर्धारित २४ ओवर में ९ विकेट खोकर १८४ रन बनाए । जिसमें आशीष सिंह ने ५७ व बल्लेबाज अभिषेक दूबे ने ४० रन के साथ प्रदर्शन किया। दिल्ली के गेंदबाजों ने भी सधी हुई गेंदबाजी करते हुए सरबजीत लडढ हर्षित व अंकित डबास ने दो दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहली यूफ्लेक्स की टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने पहले विकेट की साझेदारी में ९८ रनों की साझेदारी की। टीम के रवींद्र सिंह ने ५६ मोहित ने ४२ हर्षित ने ४० रनों का योगदान किया। इससे देहली ने २३.२ ओवर में ४ विकेट खोकर १८८ रन बना मुकाबला ६ विकेट से जीत लिया। प्रतियोगिता के बाद आयोजित अवार्ड सेरेमनी में मिराज मल्टीकलर के निदेशक केजी शर्मा के आतिथ्य में हर्षित कौशिक को मैनऑफ दी मैच प्रदान किया गया।

Published on:
12 Mar 2019 12:09 pm