राजसमंद

पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

राजनगर थाना पुलिस ने आगामी पंचायतीराज चुनावों और 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत एक बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई को अंजाम दिया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 5:40 PM IST
Police Action news
Police Action news

राजसमंद. राजनगर थाना पुलिस ने आगामी पंचायतीराज चुनावों और 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत एक बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ छापेमारी के दौरान एक आरोपी के घर से करीब 27 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद किया, तो वहीं जांच में खुलासा हुआ कि उसी घर में नामी कंपनियों के नाम पर नकली घी बनाने का अवैध कारोबार भी चल रहा था। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में राजनगर थानाधिकारी ओंकार सिंह ने पुलिस टीम के साथ डिप्टीखेड़ा गांव में दबिश दी।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कालूलाल गुर्जर निवासी डिप्टीखेड़ा (मुण्डोल) थाना राजनगर के कब्जे से 26 किलो 986 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ राजनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे का अनुसंधान कुंवारिया थानाधिकारी पूर्ण सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं। खाद्य विभाग की टीम ने सभी संदिग्ध उत्पादों के नमूने (सैंपल) लेकर एफएसएल जांच के लिए भिजवा दिए हैं और मौके से घी निर्माण व पैकिंग की सारी सामग्री जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नकली घी की फैक्ट्री का भी हुआ भंडाफोड़


मादक पदार्थ की बरामदगी के दौरान पुलिस को मौके पर जो मिला, उसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। आरोपी कालूलाल के घर के भीतर ही बड़े पैमाने पर नकली देसी घी बनाने की एक अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी। सूचना मिलने पर खाद्य निरीक्षक (फूड इंस्पेक्टर) प्रेमचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वहां प्रतिष्ठित ब्रांड्स की आड़ में धड़ल्ले से नकली घी तैयार किया जा रहा था।

क्या-क्या हुआ बरामदनकली देसी घी: कुल 351 किलोग्राम

कच्चा माल: 88 किलो वनस्पति घी और 148 किलो ऑयल।
अन्य सामग्री: घी में खुशबू लाने वाला एसेंस, पैकिंग मशीनें, विभिन्न कंपनियों के नाम से छपे हुए कार्टन, रैपर, टिन, खाली डिब्बे और कंपनियों की नकली सीलें।

Updated on:
24 Oct 2026, 5:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजसमंद का सियासी संग्राम: पहले चरण के ‘कम वोट’ से उड़ी भाजपा-कांग्रेस की नींद, दूसरे चरण में प्रतिष्ठा दांव पर

एक क्लिक और साइबर अपराधी ढेर, राजसमन्द की वेबसाइट पर लॉन्च हुआ ‘डिजिटल प्रहरी’ का नया सुरक्षा कवच

Rajsamand Panchayat Chunav 2026: जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 81 वार्डों में पहले चरण का चुनाव कल, मैदान में 192 उम्मीदवार

Dussehra Unique Tradition : दशहरे पर राजस्थान में अनूठी परंपरा, चारभुजा में गोलियों और पत्थरों से किया रावण को जमींदोज

राजसमंद: मशीनों के दौर में भी मिट्टी की कुश्ती का जुनून बरकरार, कांकरोली का शक्करकुड़ी अखाड़ा सहेजे है सदियों पुरानी विरासत