जांजगीर चंपा

चलती बस में गर्दन खिड़की से बाहर निकाली तो खौफनाक मौत

चलती बस की खिड़की से एक यात्री ने गर्दन बाहर निकाली तो टोल प्लाजा का पोल से टकराकर गंभीर घायल हो गए। सिर पोल से टकराने की तेज आवाज पर टोलकर्मी पहुंच गए और तत्काल गंभीर घायल यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया, मगर दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
Kat Gai Gardan
युवक की दर्दनाक मौत

चलती बस की खिड़की से एक यात्री ने गर्दन बाहर निकाली तो टोल प्लाजा का पोल से टकराकर गंभीर घायल हो गए। सिर पोल से टकराने की तेज आवाज पर टोलकर्मी पहुंच गए और तत्काल गंभीर घायल यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया, मगर दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार कांकरोली निवासी आशीष कुमार (३९) पुत्र भगवतीलाल अजमेरा शुक्रवार सुबह कांकरोली से भीलवाड़ा के लिए बस से रवाना हुआ। रुपाखेड़ा टोल प्लाजा के पास चलती बस की खिड़की से आशीष ने गर्दन बाहर निकाली, टोल प्लाजा के पोल से उसकी गर्दन टकरा गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट की वजह से गर्दन लटक गई। इस पर टोलकर्मियों ने मिलकर एम्बुलेंस से तत्काल आरके जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद कुंवारिया थाना प्रभारी राकेश जोशी, एएसआई मानसिंह के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जिला अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जगदीशचंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया गया कि आशीष भीलवाड़ा में किसी सामाजिक कार्य के चलते जा रहा था।

Published on:
02 Jun 2017 06:41 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़