राजसमंद

फर्जी थानेदार बनकर ट्रक चालक-खलासी से डेढ़ लाख की लूट के दो आरोपी रिमांड पर

बेशकीमती खेर की लकड़ी की बरामदगी शेष चुनाव आचार संहिता में सख्त कार्रवाई की धमकी देकर ट्रक चालक, खलासी को फंसाया
2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand  latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,
फर्जी थानेदार बनकर ट्रक चालक-खलासी से डेढ़ लाख की लूट के दो आरोपी रिमांड पर

राजसमंद. फर्जी क्राइम ब्रांच के थानेदार बताकर डेढ़ लाख रुपए लूट के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी 15 दिसम्बर तक देलवाड़ा पुलिस की रिमांड पर हैं। पुलिस द्वारा खेर की लकड़ी के साथ ट्रक के टायर व नकद राशि की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। फर्जी पुलिस बनकर वारदात को अंजाम देने में शामिल चार अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। बदमाशों ने चुनाव आचार संहिता में सख्त कार्रवाई की धमकी देकर ट्रक चालक, खलासी के साथ लकड़ी मालिक को फांसते हुए लूट लिया।

देलवाड़ा थाना प्रभारी भरतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 6 दिसम्बर को अईनी, केसरगंज, जिला बहराईच (उत्तरप्रदेश) निवासी गुफरान पुत्र इरफान व उसके साथी से खेर की लकड़ी, ट्रक के टायर, डेढ़ लाख रुपए हवाला के हरिये गुजरात में दिलवा कर ठगी के मामले में गिरफ्तार कोटड़ा, उदयपुर निवासी रमेश कुमार गाडोलिया लौहार व पलाना खुर्द उदयपुर निवासी रामलाल पुत्र पन्नालाल डांगी को अदालत में पेश किया। न्यायालय द्वारा दोनों को 15 दिसम्बर तक रिमांड पर रखने के आदेश दिए। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। हवाला के जरिये गुजरात में अज्ञात व्यक्ति को दिलवाए डेढ़ लाख रुपए के साथ ट्रक से खाली करवाई खेर की लकड़ी, तिरपाल व टायर की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूछताछ में बताया कि 6 दिसम्बर को नेगडिय़ा टोल प्लाजा के पास खेर की लकड़ी से भरे ट्रक को रूकवा दिया। ट्रक चालक व खलासी को कार में बिठाकर घोड़ाघाटी की तरफ ले गए तथा उनके साथ कार में सवार दो युवक उस ट्रक को लेकर अज्ञात जगह गए, जहां ट्रक से लकड़ी खाली कर ली। घोड़ाघाटी के पास कार में बैठे चालक-खलासी को खेर की लकड़ी तस्करी के मामले में गिरफ्तारी होने पर जमानत नहीं होने व चुनावी आचार संहिता होने से सख्त कार्रवाई होने की धमकी दी। इस पर घबराए चालक ने गुजरात में लकड़ी के मालिक से बात करवाई और लकड़ी मालिक ने डेढ़ लाख रुपए में मामला रफा दफा करने पर सहमत हो गया। उसके बाद डेढ़ लाख रुपए हवाला के हरिये गुजरात में ले लिए, मगर ट्रक की लकड़ी भी वापस नहीं लौटाई। इस पर शक होने पर पुलिस थाने में दी।

Published on:
14 Dec 2018 12:48 pm