राजसमंद जिले में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस ने भी इनकी धरपकड़ का अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में रेलमगरा में चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
राजसमंद. जिले में बढ़ती चोरियों से लोग परेशान हैं। चोर जिले में मंदिरों को तो निशाना बना ही रहे हैं। साथ ही घरों में भी चोरियों को अंजाम दे रहे हें। ऐसे में लोगों में भय व्याप्त है। वहीं पुलिस भी आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। इसी क्रम में रेलमगरा में भी पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई की है। रेलमगरा थाना क्षेत्र के गवारड़ी गांव में गत मई माह में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को सेन्ट्रल जेल अजमेर से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी प्रभुसिंह चुण्डावत ने बताया कि गवारड़ी निवासी यशवंत मेनारिया ने चोरी का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि गत 23 मई 2024 को उसके घर में घुस कर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया कि चोरों ने उसके घर में घुसकर नकदी, सोने एवं चांदी के जेवरात आदि चुरा लिए। मामले को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही नाकाबंदी के दौरान गेगल अजमेर क्षेत्र के गेगल थाना पुलिस की ओर से चोरी की गैंग के शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस पकड़ में आए बदमाशों से की गई पूछताछ में उन्होंने अजमेर थाना क्षेत्र के गेगल, किशनगढ़, गांधीनगर, बान्दरसिन्दरी, दूदू, नरैना, नसीराबाद, जड़वासा, बिलोता, मसुदा, सताना, उदयपुर के मावली, सनवाड़, राजसमन्दजिले के कुंभलगढ़, धानीन चारभुजा एवं गवारड़ी आदि गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। इस पर अजमेर सेन्ट्रल जेल पहुंची थाना पुलिस ने चित्तौडग़ढ़ जिले के बेगुं क्षेत्र के मण्डावरी रायता स्थित कंजर बस्ती निवासी रामङ्क्षसह कंजर, ईश्वरलाल कंजर, मनोज कुमार कंजर, गणपत लाल कंजर, प्रेमचंद कंजर एवं गोपाल वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के मामले एवं चोरी हुए माल की बरामदगी को लेकर गहनता से पुछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया। गिरफ्तार हुए आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सभी बदमाश एक कार में सवार होकर चोरी के लिए निकलते थे, जो पहले रेकी करने के बाद रात के समय में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।